फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Parents uproar against DPS for two hours

Sonipat News: डीपीएस के खिलाफ दो घंटे तक अभिभावकों का हंगामा

Thu, 06 Apr 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Parents uproar against DPS for two hours
फोटो 39- डीपीएस खेवड़ा पहुंचे अभिभावक स्कूल प्रबंधन से बातचीत करते हुए।
राई। गांव खेवड़ा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का संचालन अन्य संस्था को देने की सूचना पर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने गेट पर एकत्रित होकर हंगामा किया। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने उनके साथ धोखा किया है। गलत सूचना देकर बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया है। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र (एसएलसी) देने की मांग की। अभिभावक स्कूल गेट पर करीब दो घंटे तक हंगामा करते रहे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को शांत कराया। वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधन ने स्कूल का संचालन अन्य किसी संस्था को सौंपे जाने जैसी बातों से इंकार किया है।
विज्ञापन

स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के तहत दाखिला प्रक्रिया चल रही है। डीपीएस पब्लिक स्कूल के गेट पर एकत्रित हुए अभिभावकों ने बताया कि उन्हें पता लगा था कि डीपीएस स्कूल का संचालन अन्य किसी संस्था को सौंपा गया है। अभिभावक इसी विषय में स्कूल प्रबंधन से बातचीत करने के लिए स्कूल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें स्कूल में घुसने ही नहीं दिया गया। स्कूल का मुख्य गेट भी बंद कर दिया। जिससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि करीब दो घंटे तक अभिभावक गेट पर ही खड़े रहे। बाद में स्कूल में गए और प्रबंधन से बातचीत की। अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों का दाखिला डीपीएस में कराया है। उन्हें फीस की रसीद भी डीपीएस की ही मिली हैं। अब उन्हें बताया जा रहा है कि इसे अन्य किसी संस्था की तरफ से टेकओवर किया जा रहा है। जबकि स्कूल प्रबंधन से इस विषय में बातचीत की गई तो उन्होंने भी स्पष्ट नहीं किया। अभिभावकों का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र में पुस्तकें भी अलग दी गई हैं, जो काफी महंगी है। स्कूल का पुराना स्टाफ भी हटाया जा रहा है। बच्चे कई साल से स्कूल में पढ़ रहे हैं। नई संस्था कैसी होगी, मान्यता प्राप्त है या नहीं इस बारे में कुछ नहीं पता। ऐसे में बच्चों का भविष्य के साथ कैसे खिलवाड़ होने दें।
विज्ञापन

डीपीएस का संचालन किसी अन्य संस्था को नहीं दिया गया। कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं। वहीं स्कूल का एक कर्मचारी भी गलत प्रचार करके अभिभावकों को भड़का रहा है। इस बारे में अभिभावकों को स्थिति स्पष्ट कर दी गई है और कहा गया है कि वह किसी के बहकावे में ना आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजू मान, वाइस चेयरपर्सन, डीपीएस, खेवड़ा

फोटो 39- डीपीएस खेवड़ा पहुंचे अभिभावक स्कूल प्रबंधन से बातचीत करते हुए।

फोटो 39- डीपीएस खेवड़ा पहुंचे अभिभावक स्कूल प्रबंधन से बातचीत करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed