फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Parents kill their son after stabbing him with sharp weapon.

माता-पिता ने तेजधार हथियार से छह वार करके की बेटे की हत्या

Mon, 21 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parents kill their son after stabbing him with sharp weapon.
गोहाना। गांव बनवासा में माता-पिता ने कमरे में बंद कर चाकू और दाव से करीब छह वार किए। घायल युवक को पहले सामान्य अस्पताल गोहाना और बाद में पीजीआई रोहतक ले जाया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि बेटा अक्सर शराब पीकर मां-बाप से झगड़ा करता था। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान माता-पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बनवासा निवासी अविवाहित पवन (30) अपने पिता रणधीर व मां किताबो के साथ रहता था। पवन का बड़ा भाई प्रवीण अपनी पत्नी व बच्चों के साथ छह साल से उनसे अलग रह रहा है। दोनों के मकान एक-दूसरे से सटे हैं। आरोप है कि रविवार सुबह रणधीर व किताबो ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पवन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर प्रवीण अपने भाई पवन के घर जाने लगा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। प्रवीण ने आवाज भी दी, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। जिस पर वह अपने घर की छत से पवन के घर के अंदर गया तो पवन अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। रणधीर व किताबो के हाथ में तेजधार हथियार थे। उन्होंने बड़े बेटे से कहा कि जो करना था वह कर दिया। पवन के हाथों व सीने पर वार किए गए थे। प्रवीण अपने भाई पवन को उठा कर गोहाना के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई। वारदात के बाद से रणधीर व किताबो फरार है।
विज्ञापन

पवन की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। उसके भाई प्रवीण के बयान पर उनके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पवन व उसके माता-पिता में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरा खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदन सिंह, थाना प्रभारी बरोदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed