{"_id":"65f489a93b8c04bcbf0f3b8a","slug":"panipat-fatehabad-and-rohtak-dominated-in-wushu-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115403-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वुशू स्पर्धा में पानीपत, फतेहाबाद व रोहतक का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वुशू स्पर्धा में पानीपत, फतेहाबाद व रोहतक का रहा दबदबा
Fri, 15 Mar 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
. सोनीपत के गन्नौर में हुई वुशू प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक पहनाते मुख्यातिथि प्रो. कबड्डी स
गन्नौर (सोनीपत)। बादशाही रोड स्थित रामलीला मैदान पर चल रही दो दिवसीय हरियाणा स्टेट सब जूनियर ब्वायज एवं गर्ल्स वुशू प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें प्रदेश के 21 जिलों के करीब 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अलग अलग वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में पानीपत, फतेहाबाद व रोहतक जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 36 किलो भारवर्ग में फतेहाबाद के गौतम ने स्वर्ण, 39 किलो भारवर्ग में पानीपत के श्लोक ने स्वर्ण, 42 किलो भारवर्ग में रोहतक के नवीन ने स्वर्ण, 45 किलो भारवर्ग में फतेहाबाद के आर्यन ने स्वर्ण व 48 किलो भारवर्ग में हिसार के बंटी सैनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन पर प्रो कबड्डी स्टार रविंद्र पहल, जगमिंद्र पहल व योगी पहल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों का सोनीपत एमेच्योर वुशू एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह, महासचिव विनोद गुलिया, आयोजन कमेटी के सचिव विशु त्यागी व वुशू प्रशिक्षक सोनू कुमार ने स्वागत किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को मेहनत व लग्न के साथ आगे बढ़ते रहने की सीख दी। वुशू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अनिल विज ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।