फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   panchayat chunav

मौजमनगर की सरपंची को लेकर फंसा पेंच

Tue, 12 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 12 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
गांव मौजमनगर से सरपंच का चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाली कुमारी मंजू ने न्यायालय में याचिका दायर कर उसका नामांकन गलत ढंग से रद्द करने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि जिस तर्ज पर उसके द्वारा नामांकन फार्म जमा किया गया था, अन्य प्रत्याशियों ने भी उसी तर्ज पर अपना नामांकन दाखिल किया था। हालांकि इसके बाद भी उसका नामांकन रद कर दिया गया। जिसके चलते वह चुनाव नहीं लड़ पाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव मौजमनगर में सरपंच पद महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित था। जिसके तहत गांव से 6 महिलाओं द्वारा अपना  नामांकन दाखिल कराया गया था। छटनी के दौरान 6 में से 5 महिलाओं के नामांकन  आरओ द्वारा रद्द किए गए थे। जिसके चलते वहां से सुनीता देवी का सरपंच पद के लिए निर्वाचन तय हो गया था। अब मंजू ने न्यायालय में याचिका दायर कर  इंसाफ की मांग की है। मंजू का कहना है कि चुनाव लडने के लिए निर्धारित नियमों के मुताबिक खुद के नाम बिजली का मीटर न होने के चलते अपने परिवार  सदस्य के बिजली मीटर की अनापत्ति फार्म नामांकन के साथ जमा कराया था। जिसे छटनी के दौरान आरओ द्वारा रद्द कर दिया गया ओर वह अपने गांव से सरपंच पद  के लिए प्रत्याशी नहीं बन पाई। जिससे उससे अधिकारों का हनन हुआ है, ऐसे में उसके साथ इंसाफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed