फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panchayat by-election: Votes will be cast on July 9 for 138 panch posts in 92 villages of Sonipat

पंचायत उपचुनाव: सोनीपत के 92 गांवों में 138 पंच पदों पर 9 जुलाई को डाले जाएंगे वोट, 28 को मिलेंगे चुनाव चिह्न

Sat, 17 Jun 2023 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 12:41 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव घोषणा के बाद विकास एवं पंचायत विभाग ने तैयारी की है। नामांकन 21 जून से दाखिल कर सकेंगे। 27 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। गढ़ी कलां में सरपंच की ओर से स्टे लाने के कारण चुनाव पर संशय है। वहीं जौली और जुआं-2 में अभी चुनाव नहीं होंगे।

विज्ञापन
Panchayat by-election: Votes will be cast on July 9 for 138 panch posts in 92 villages of Sonipat
खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय सोनीपत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंचायत उप चुनाव का एलान होते ही सोनीपत जिले के विभिन्न गांवों में छह माह बाद फिर सुगबुगाहट शुरू होने लगी है। जिले के 92 गांवों में 138 पंच पदों के लिए 9 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत उप चुनाव की घोषणा के बाद विकास एवं पंचायत विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


उप चुनाव की तारीख घोषित होते ही गांवों में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू होने लगी गई। पंच पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने मतदाताओं के पास जाकर अपनी हक में वोट मांगने शुरू कर दिए हैं। उप चुनाव की घोषणा के बाद विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


पंचायत विभाग के अनुसार चुनाव आयोग ने गढ़ी कलां गांव में सरपंच का उप चुनाव कराने का एलान किया है। गांव के सरपंच राकेश के मंडलायुक्त से स्टे लाने के कारण अभी इस गांव में उप चुनाव कराना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच राकेश कुमार मंडलायुक्त से स्टे ले आए
गढ़ी कलां गांव के दीपक ने सरपंच राकेश कुमार पर अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के मामले में उपायुक्त ललित सिवाच ने 20 फरवरी को सरपंच राकेश कुमार को पद मुक्त कर दिया था।

इसके बाद राकेश कुमार ने 10 मार्च को रोहतक मंडल आयुक्त की कोर्ट में अपील की थी, जिस पर मंडल आयुक्त ने उपायुक्त के आदेश पर रोक लगाने के साथ ही 25 मई को सुनवाई की तारीख तय की थी, जिसमें फिलहाल बर्खास्त हो चुके सरपंच राकेश कुमार को दोबारा चार्ज देने के लिए कहा गया। इसके बाद बीडीपीओ पूनम चंदा ने सरपंच को दोबारा चार्ज सौंपा। इसके बाद मंडल आयुक्त ने मामले की सुनवाई 1 जून को की थी। इस दौरान राकेश कुमार मंडलायुक्त से स्टे ले आए थे।

इन गांवों में होंगे पंच पद के उप चुनाव
  • गन्नौर खंड : आहुलाना, बांय, बड़ी, चटिया देवा, दातौली, दुभेटा, गढ़ी गुलामा, गुमड़, खेड़ी गुज्जर, खिजरपुर अहीर, माजरी, पांची जाटान, पुगथला, राजलूगढ़ी, शेखपुरा, टेहा, तेवड़ी, जफरपुर
  • गोहाना खंड : भैंसवाल कलां मिठान, बिधल, लाठ, जौली, पुट्ठी, सिकंदरपुर माजरा, तिहाड़ मलिक
  • कथूरा खंड : भावड़ बूरा, भावड़ कालीरमण, धनाना, गढ़वाल, गढ़वाल पाना, गुढ़ा, कथूरा, केहल्पा, मदीना, निजामपुर, रिंढाणा
  • खरखौदा खंड : फरमाणा महलान, गोरड़, जटोला, झरोठी, खांडा अल्माण, मंडोरी, नसीरपुर चौलका, निजामपुर माजरा, रिढाऊ, रोहट, रोहणा, सिसाना-1, सिसाना-2, सोहटी
  • मुंडलाना खंड : अहमदपुर माजरा, बिचपड़ी, बुसाना, छतेहरा, गंगाना, ईशापुर खेड़ी, जागसी सूरा, खंदराई, कोहला, महमूदपुर माजरा, मुंडलाना, शामड़ी बुरान, शामड़ी सिसान, सिवानका
  • मुरथल खंड : असदपुर, बसौदी, गढ़ी बख्तावरपुर, किशोरा, मच्छरौला, मीमारपुर, नांदनौर, पलड़ी खुर्द, ताजपुर
  • राई खंड : भौआपुर, जांटी खुर्द, मल्हामाजरा, मनौली, टोकी
  • सोनीपत खंड : चिटाना, दोदवा, गढ़ी हकीकत, हरसाना कलां, जुआं-2, किलोहड़द, महीपुर, माहरा, महलाना, रतनगढ़, सांदल कलां, सांदल कलां निवादा, सांदल खुर्द, ठरू

जौली में सरपंच चुनाव का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन
पंचायत चुनाव में गांव जौली में सरपंच का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। यहां सरपंच पद के लिए पांच महिलाओं ने नामांकन किया था। इन महिला उम्मीदवारों में एक नाम लक्ष्मी कुमारी का भी था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने लक्ष्मी कुमारी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया था, जिस पर लक्ष्मी ने निर्णय को गलत बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लक्ष्मी ने दावा किया था कि वह चुनाव लड़ने की सभी योग्यताएं पूरी कर रही हैं। अब यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।


जुआं-1 में ग्राम पंचायत का आम चुनाव कराया जाएगा
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि गांव जुआं-1 में 500 एकड़ में भूमि पर भरे पानी का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। गांव में 14 वार्ड हैं। उस समय सरपंच पद के लिए चार और पंच पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि को सरपंच व पंच पद के सभी 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। ऐसे में जुआं-1 में ग्राम पंचायत का उप चुनाव कराने की बजाय आम चुनाव कराया जाएगा।

उप चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी
  • 21 जून- नामांकन प्रक्रिया शुरू
  • 26 जून - नामांकन का अंतिम दिन
  • 27 जून - नामांकन पत्रों की जांच
  • 28 जून - दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी
  • 28 जून - दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटन व उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी

पंचायत उप चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 9 जुलाई को सुबह 7 से 9 बजे तक 92 गांवों में 138 पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। गांव गढ़ी के सरपंच की ओर से स्टे लाने के कारण यहां उप चुनाव कराना असंभव है। जौली में सरपंच चुनाव का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है और जुआं-1 पंचायत का उप चुनाव की बजाय आम चुनाव कराया जाएगा। -राजपाल चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed