{"_id":"68507e62388d3738370724c0","slug":"panch-by-election-allegations-of-irregularities-in-format-14-winning-candidate-shown-as-defeated-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138150-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पंच उप चुनाव... प्रारूप-14 में गड़बड़ी का आरोप, जीते उम्मीदवार को दिखाया हारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पंच उप चुनाव... प्रारूप-14 में गड़बड़ी का आरोप, जीते उम्मीदवार को दिखाया हारा
Tue, 17 Jun 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो 45- सोनीपत के गन्नौर स्थित खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में बातचीत करते हुए दोनो
गन्नौर। गांव पांची जाटान में पंच के उप चुनाव में प्रारूप-14 में गड़बड़ी होने का आरोप लगा है। चुनाव के परिणाम के दौरान तैयार किए जाने वाले प्रारूप-14 में विजयी उम्मीदवार को हारा हुआ दिखा दिया गया। देर रात चुनाव परिणाम आने के बाद जब विजयी उम्मीदवार मुकेश को पता लगा तो वह सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय पहुंचीं और विरोध जताया।
वहीं, पराजित उम्मीदवार कविता भी इस मामले में एसडीएम से मिलीं। इसके बाद एसडीएम ने बीडीपीओ को जांच के निर्देश दिए। जांच के लिए दोनों पक्षों को बीडीपीओ कार्यालय में बुलाया गया। कार्यवाहक खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी अंकुर ने बताया कि पराजित उम्मीदवार से प्रारूप-14 पत्र वापस ले लिया गया है।
गांव पांची जाटान में वार्ड नंबर-4 के लिए हुए पंच उप चुनाव में मुकेश ने 60 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी। मुकेश को 112 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कविता को 52 वोट मिले। मुकेश ने 60 वोटों के अंतर से विजय हासिल की थी।