फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pale Ram Panchal Honored for 39 Years of Dedicated Service

Sonipat News: पाले राम पांचाल को 39 वर्षों की निष्ठावान सेवाओं के लिए सम्मानित

Sat, 30 May 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pale Ram Panchal Honored for 39 Years of Dedicated Service
सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में पाले राम पांचाल को स्मृति चिन्ह भेंट करते आजाद सिंह दांगी। स्रोत
गोहाना। काठ मंडी स्थित गुड्डा रोड पर आयोजित सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में पाले राम पांचाल को उनकी 39 वर्ष की सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, रिश्तेदारों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने पाले राम पांचाल को फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पाले राम पांचाल 23 मार्च 1987 को भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने भोपाल, औरंगाबाद, सिकंदराबाद, जम्मू-कश्मीर, रांची और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। 31 अगस्त 2003 को सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 20 नवंबर 2006 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में असिस्टेंट के पद पर नियुक्त हुए। वहां भी उन्होंने समर्पण के साथ सेवाएं दीं और 30 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में उनकी धर्मपत्नी निर्मला देवी, बेटियां डॉ. अंजली पांचाल व डॉ. सोनिका पांचाल, पुत्र आशीष पांचाल, पुत्रवधू युक्ति पांचाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed