फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Padma Shri Dr. Santram and Dr. Rajkala Deshwal were honored

Sonipat News: पद्मश्री डॉ. संतराम व डॉ. राजकला देशवाल का किया सम्मान

Mon, 11 Aug 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Padma Shri Dr. Santram and Dr. Rajkala Deshwal were honored
फोटो 16- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित छोटू राम धर्मशाला में समारोह के दौरान पद्मश्री डॉ. संतराम - फोटो : संवाद
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित छोटू राम धर्मशाला में रविवार को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. संतराम देशवाल, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पंडित लख्मीचंद पुरस्कार से सम्मानित उनकी पत्नी डॉ. राजकला देशवाल के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम छोटूराम स्मारक समिति की ओर से ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत सभी ने दीनबंधु छोटू राम व होशियार सिंह मलिक की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित करके की। समारोह की अध्यक्षता राममेहर सिंह छिक्कारा ने की। प्रधान युद्धवीर सिंह मलिक, जयलाल मान, जगजीत मलिक, शमशेर सिंह, रमेश लठवाल, प्रताप सिंह पंवार ने डॉ. संतराम देशवाल व डॉ. राजकला देशवाल का सम्मान किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डॉ. संतराम देशवाल को साहित्यकार, शिक्षाविद, स्वतंत्र पत्रकार के रूप में उनके बहुआयामी योगदान के लिए वर्ष 2025 में राष्ट्रपति की ओर से पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। वहीं डॉ. राजकला देशवाल को साहित्य सेवाओं के लिए पंडित लख्मीचंद पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसकी राशि ढाई लाख रुपये है। छोटूराम स्मारक समिति के सदस्यों व प्रतिभागी लोगाें ने दोनों काे शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में कई साहित्य प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो 16- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित छोटू राम धर्मशाला में समारोह के दौरान पद्मश्री डॉ. संतराम

फोटो 16- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित छोटू राम धर्मशाला में समारोह के दौरान पद्मश्री डॉ. संतराम - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed