{"_id":"666ccf2f2603bf49460e3794","slug":"out-of-118-complaints-only-27-were-resolved-91-remained-pending-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119691-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 118 शिकायतों में सिर्फ 27 का समाधान, 91 रहीं लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 118 शिकायतों में सिर्फ 27 का समाधान, 91 रहीं लंबित
Sat, 15 Jun 2024 04:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की तरफ से लगाए जा रहे समाधान शिविर में शुक्रवार को पहुंची 118 शिकायतों में से महज 27 का ही समाधान किया गया। जबकि 91 शिकायतें लंबित रही।
इनमें सबसे अधिक 99 शिकायतें सोनीपत लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में पहुंची। जिला स्तर पर उपायुक्त के निर्देशन में तो खंड स्तर पर एसडीएम के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोनीपत लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनी। उन्होंने कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, भूमि विवाद, बिजली कनेक्शन, पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। इनका मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी समाधान करने का प्रयास करते हैं। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी नरेंद्र सिंह, नगराधीश पूजा कुमारी, डीआरओ हरिओम अत्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निगरानी कमेटी गठित : उपायुक्त ने बताया कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। राज्य सरकार की तरफ से समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों पर निगरानी रखने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है ताकि शिकायतों की अपडेट रखी जा सके और संबंधित अधिकारियों को भेजी जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समस्याओं का समय पर समाधान करें।र