फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Our wrestlers dominated the last day of trials, nine Haryanvi selected out of 12

Sonipat News: ट्रायल के अंतिम दिन छाए म्हारे पहलवान, 12 में नौ हरियाणवी चुने

Fri, 09 Jun 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Our wrestlers dominated the last day of trials, nine Haryanvi selected out of 12
साई केंद्र बहालगढ़ में एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देते पहलवान।
राई। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) की तरफ से अंडर-15 और 20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में चयन के लिए अंतिम दिन हुए ट्रायल में हरियाणवी छाए रहे। अंतिम दिन 473 पहलवानों ने ट्रायल दिया, जिसमें 12 का चयन किया गया। चुने गए पहलवानों में नौ हरियाणवी हैं। ट्रायल तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र बाजवा व साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा चौबे की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


जॉर्डन के अम्मान शहर में 12 से 18 जुलाई तक होने वाली एशिया कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में ट्रायल हो रहे थे। वीरवार को तदर्थ समिति भूपेंद्र सिंह बाजवा, सुमा शिरूर, साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव, अलका तोमर, प्रतियोगिता निदेशक ज्ञान सिंह, प्रतियोगिता मैनेजर राजीव तोमर, अनिल मान, फ्रीस्टाइल के चीफ कोच जगमिंदर सिंह, ग्रीको रोमन के चीफ कोच हरगोबिंद सिंह, सीईओ वुशू साहिल की देखरेख में ट्रायल हुए। भूपेंद्र सिंह बाजवा ने कहा कि ट्रायल में पहलवानों का उत्साह देखते ही बनता है। ओपन ट्रायल से देश की प्रतिभाओं का चयन करने में आसानी हुई। पहलवानों ने ट्रायल में भारी संख्या में पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन




इन पहलवानों का हुआ चयन

अंडर-15 फ्रीस्टाइल : सितेंद्र (हरियाणा, 62), दीपांशु (दिल्ली, 75) व निखिल (हरियाणा, 85)

अंडर-15 ग्रीको रोमन : योगेश (दिल्ली, 52), रितिक (हरियाणा, 68) व नितिन (हरियाणा, 85)

अंडर -20 फ्रीस्टाइल : उदित (हरियाणा, 57), सागर जागलान (हरियाणा, 79) व दीपक (हरियाणा, 97)

अंडर -20 ग्रीको रोमन : सुमित (चंडीगढ़, 60), रोहित दहिया (हरियाणा, 82), प्रवेश (हरियाणा, 130) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed