फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Orbital Rail Corridor: 50 acres more land will be acquired

ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर: 50 एकड़ भूमि का और किया जाएगा अधिग्रहण, वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई बैठक

Thu, 08 Feb 2024 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 12:41 AM IST
सार

भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक ली है। केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Orbital Rail Corridor: 50 acres more land will be acquired
वर्चुअल बैठक में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए सोनीपत जिले के 18 गांवों की 226 एकड़ भूमि में से अधिकांश का अधिग्रहण कर लिया है। हालांकि अभी भी करीब 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तों की बैठक लेते हुए वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजना के लिए आवश्यक शेष भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया को भी जल्द पूरा किया जाए।

विज्ञापन


कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सरकार की ओर से जिले के 18 गांवों की 112.33 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना था, लेकिन मुआवजा कम मिलने का आरोप लगा क्षेत्र के किसानों ने विरोध कर दिया था।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के प्रयासों से करीब 50 फीसदी किसानों ने ही मुआवजा लिया था। कुछ किसानों ने मुआवजा बढ़ाने के लिए मुकदमा दायर कर दिया था। इसके बाद सरकार के निर्देश पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था, जिसने मुआवजा राशि तय कर प्रस्ताव रोहतक मंडल आयुक्त के पास भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी कर मुआवजा देने की मंजूरी दी थी। इसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई थी। हालांकि अभी भी करीब 50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना शेष है, जिसे लेकर वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव ने उपायुक्त को अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री भी मौजूद रहे।

इन गांवों की भूमि का किया गया है अधिग्रहण
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए गांव गोपालपुर, तुर्कपुर, पहलादपुर, थाना कलां, मंडोरा, मंडोरी, छतेहरा बहादुरपुर, नाहरा, मल्हा माजरा, बरोणा, किड़ोली, पाई, अकबरपुर बारोटा, जगदीशपुर, हरसाना कलां, हरसाना खुर्द और नसीरपुर बांगड़ की लगभग 226 एकड़ तीन कनाल सात मरला भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इसमें से अधिकतर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। जिसकी एवज में 159 करोड़ रुपये में से करीब 139 करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शेष मुआवजा राशि का वितरण शीघ्र कर दिया जाएगा।

पांच जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनने से पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत के लोगों को फायदा होगा।

121.7 किमी लंबे कॉरिडोर को बनाने के लिए करीब 5617 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। यह रेलवे लाइन पलवल रेलवे स्टेशन से शुरू होकर हरसाना कलां रेलवे स्टेशन तक बिछाई जाएगी। इसके बनने से मालगाड़ी के माध्यम से रोजाना पांच करोड़ टन माल ढोया जा सकेगा। रेल लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट पांच साल में पूरा होना है। जिसके लिए जिलास्तर पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

हरसाना कलां स्टेशन बनेगा जंक्शन
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने के लिए हरसाना कलां रेलवे स्टेशन को जंक्शन का रूप दिया जाएगा। वहीं जिले में तुर्कपुर व खरखौदा में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बाद जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, मानेसर, चंदला डूंगरवास, धूलावट, सोहना, सिलानी व न्यू पलवल में स्टेशन बनाए जाएंगे। रेलवे लाइन बिछने से गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, फर्रुखनगर, खरखौदा व सोनीपत औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।


केएमपी के साथ रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन गांवों में किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा राशि दी जानी है, उनकी सूची गांवों में चस्पा करें और मुनादी करवाएं। एचओआरसी बेहतरीन योजना है। इससे गांवों के विकास को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों से आह्वान है कि पूर्ण सहयोग करें। -डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed