फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition to the proposed sewer pumping station in Garhi Kesari; memorandum to be submitted today.

Sonipat News: गढ़ी केसरी में प्रस्तावित सीवर पंपिंग स्टेशन का विरोध, आज सौंपेंगे ज्ञापन

Sun, 19 Jul 2026 07:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the proposed sewer pumping station in Garhi Kesari; memorandum to be submitted today.
फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी में प्रस्तावित सीवरेज पंपिंग स्टेशन के विरोध में बैठक करते ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव गढ़ी केसरी में प्रस्तावित सीवर पंपिंग स्टेशन के निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। रविवार को पार्षद अंकित त्यागी के नेतृत्व में भगवान परशुराम भवन में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से परियोजना का विरोध करने का निर्णय लिया। सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग करने का फैसला लिया गया।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शहर का दूषित पानी गांव में एकत्रित होने से प्रदूषण बढ़ेगा। इससे बदबू, गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका कहना था कि बारिश के पानी की निकासी के नाम पर नालों का दूषित पानी गांव की जमीन में छोड़ा जाएगा, जिससे भूजल प्रदूषित होने और आसपास का वातावरण खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

पार्षद अंकित त्यागी ने कहा कि ग्रामीण विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं लेकिन आबादी के बीच सीवर पंपिंग स्टेशन का निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन को मौजूदा सीवर बूस्टिंग स्टेशन या किसी अन्य उपयुक्त स्थान के पास बनाया जाए, ताकि गांव के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सोमवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने और वैकल्पिक स्थान चिह्नित करने की मांग करेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। बैठक में इंद्र, कृष्ण, चांद, संदीप, सूरज, पंकज, नीरज, अमित, सोमी, मनोज, राकेश, रामकुमार, महेश, रमेश, विकास त्यागी, राजबीर, महेंद्र, राजबल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed