फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opportunity for students, Application process for PhD in Sonipat DCRUST started, can apply till 15th July

विद्यार्थियों के लिए मौका: सोनीपत DCRUST में पीएचडी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 10 Jul 2024 08:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 Jul 2024 08:43 AM IST
सार

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। प्रत्येक विभाग के एक शोधकर्ता को 15 हजार रुपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप प्रदान की जाती थी। उसको बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
Opportunity for students, Application process for PhD in Sonipat DCRUST started, can apply till 15th July
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत की दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में पीएचडी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी पीएचडी के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 20 व 21 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। प्रत्येक विभाग के एक शोधकर्ता को 15 हजार रुपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप प्रदान की जाती थी। उसको बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। इसको बढ़ावा देते हुए अब यह स्कॉलरशिप दो शोधकर्ताओं को मिलेगी। इसके अतिरिक्त जेआरएफ को प्रतिमाह 42 हजार रुपये की स्कॉलरशिप भी शोधकर्ताओं को प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त चयनित शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए 75 हजार रुपये व राष्ट्रीय स्तर पर शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए चयनित शोधकर्ता को 25 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। विवि की कार्यकारी परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि विश्वविद्यालय एआईसीटीई फेलोशिप जो 37 हजार रुपये प्रतिमाह है, को लागू करने का प्रयास करेगा। इससे भविष्य में शोध कार्यों में प्रबलता व गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी में किस विषय में कितनी सीट
आर्किटेक्चर                                     16
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग                         09
सिविल इंजीनियरिंग                                     08
रसायन विज्ञान                                     04
केमिकल इंजीनियरिंग                                     10
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एनर्जी एंड एंवायरमेंट स्टडीज 07
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग                         23
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग             28
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग                         20
मैनेजमेंट                                                 10
गणित                                                 07
मैकेनिकल इंजीनियरिंग                         17
भौतिक विज्ञान                                     06

अधिकारी के अनुसार
विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पीएचडी में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 20 व 21 जुलाई को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 29 व 30 जुलाई को पीएचडी के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। 1 अगस्त से कोर्स वर्क प्रारंभ हो जाएगा। -प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed