फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPD of three specialists closed in civil hospital, patients upset

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में तीन विशेषज्ञ की ओपीडी बंद, मरीज परेशान

Tue, 21 Jan 2025 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
OPD of three specialists closed in civil hospital, patients upset
फोटो 29: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की ओपीडी बंद रहने से बाहर खड़े मरीज। संवाद
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को तीन विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही। इसके चलते मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। मरीज बिना उपचार कराए वापस लौटने को मजबूर हुए। अस्पताल में हड्डी रोग, ईएनटी व चर्म रोग की ओपीडी बंद रही। जिससे मरीज इलाज के लिए ओपीडी खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना 1800 से ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन समय पर चिकित्सक न मिलने के कारण उन्हें परेशानी होती है। अस्पताल में रोजाना 200 से ज्यादा हड्डी के रोगी पहुंच रहे हैं। 10 जनवरी को डॉ. दीपक मलिक के नौकरी छोड़ने के बाद से ओपीडी कम लग रही है। हड्डी विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल कभी ऑपरेशन थियेटर तो कभी कोर्ट एविडेंस पर रहते हैं। जिसकी वजह से ओपीडी में मरीजों को चिकित्सक की सेवाएं बहुत कम मिल रही है। सोमवार को हड्डी विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल ओटी में जाने की वजह से ओपीडी नहीं लगा सके।
विज्ञापन

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा कोर्ट एविडेंस पर गए थे। इसकी वजह से कान नाक व गला (ईएनटी) के मरीजों को उपचार नहीं मिला। वहीं, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल की ओपीडी पहले रोजाना लगती थी। उसके पदोन्नत होने के बाद सप्ताह में तीन दिन लगती है। मंगलवार, वीरवार व शनिवार को चर्म रोगियों को अस्पताल में उपचार मिल पाता है। सोमवार को भी चर्म रोगी अस्पताल में पहुंचे, चिकित्सक न होने के कारण चर्म रोग की ओपीडी पर्ची न बनने से मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मैं खुद तीन दिन तक कोर्ट एविडेंस पर हूं। सोमवार को अधिवक्ताओं के हड़ताल की वजह से कोर्ट का कार्य प्रभावित रहा। कोर्ट एविडेंस व अन्य प्रशासनिक कार्य पूर्ण होने पर चिकित्सक को ओपीडी लगाने के लिए कहा गया है। जिससे मरीजों को उपचार मिल सके।
डॉ. राहुल आंतिल, आरएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed