फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   online fraud, 1.59 lakhs fraud, three cases found

तीन लोगों के खातों से 1.59 लाख रुपये उड़ाए, मुकदमे दर्ज

Thu, 14 Jan 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
online fraud, 1.59 lakhs fraud, three cases found
गोहाना/गन्नौर। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों के खातों से नकदी निकाल रहे हैं। अब साइबर ठगों ने बिजली मेेकैनिक के साथ ही एक फैक्टरी कर्मी व किसान के खातों से 1.59 लाख रुपये निकाल लिए। मेकैनिक के एक एप डाउनलोड करते ही एक लाख रुपये निकाल लिए गए। वहीं एक फैक्टरी कर्मी के खाते में पैसे डालने के नाम पर 39000 रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने एक किसान के खाते से 20000 रुपये भी निकाल लिए। एटीएम पास होते हुए किसान के खाते से नकदी निकाल ली गई।
विज्ञापन

मेकैनिक के खाते से एक लाख रुपये दूसरे बैंक खातों में किए ट्रांसफर
गांव कोहला निवासी बिजली मेकैनिक सन्नी ने पुलिस को बताया कि उसका खाता एसबीआई गोहाना की शाखा में हैं। सन्नी ने बताया कि वह गूगल-पे से किसी के पास एक हजार रुपये भेज रहा था। पैसे नहीं जाने पर उसने टोल फ्री नंबर पर कॉल किया था। उन्होंने उसे एक एप डाउनलोड करने को कहा। सन्नी का कहना है कि एप डाउनलोड करते ही उसके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। जब उसने पता किया तो दो अलग-अलग बैंक खातों में उसके पैसे ट्रांसफर किए गए। एक खाते में 70000 रुपये व दूसरे खाते में 30000 रुपये ट्रांसफर किए गए। नकदी 11 जनवरी को दूसरे खातों में भेजी गई। जब उसे ठगी का पता लगा तो सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

किसान के खाते से निकाले 20000 रुपये
गांव गढ़ी उजाले खां निवासी किसान कुलदीप के खाते से 20000 रुपये निकल लिए गए। कुलदीप ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका खाता एसबीआई गोहाना की शाखा में हैं। उसने बताया कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास है, लेकिन उसके बावजूद उसके खाते से दो बार में 10000-10000 रुपये निकाल लिए गए। कुलदीप के खाते से नकदी 9 अक्तूबर, 2020 को निकाली गई। जब वह बैंक में गया तो पहले मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया। जिस पर अब उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते में पैसे डालने के नाम पर 39000 रुपये उड़ाए
गांव पिपलीखेड़ा के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने जीटी रोड बड़ी चौकी पुलिस को बताया कि वह डेनब्लाक कंपनी में कार्यरत है। वह 11 जनवरी की शाम को गांव टेहा के पास जीटी रोड पर था। इसी दौरान उसके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद का नाम देवेंद्र बताते हुए कहा कि वह उसके खाते में कुछ पैसे डाल रहा है। जिसके बाद खाता नंबर लेकर उसके खाते में पैसे डालने के नाम पर छह बार में 39000 रुपये निकाल लिए। जब उसने घर आकर उस नंबर पर कॉल कर पैसे कटने के बारे में बताया कि उस व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। जीटी रोड गन्नौर चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed