फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Online assessment of Hullaheri and Anandpur Jharoth health sub-centres

Sonipat News: हुल्लाहेड़ी व आनंदपुर झरोठ स्वास्थ्य उपकेंद्र की हुई ऑनलाइन असेसमेंट

Wed, 05 Feb 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Online assessment of Hullaheri and Anandpur Jharoth health sub-centres
सोनीपत। जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। केंद्र सरकार के अधिकारियों की ओर से गांव हुल्लाहेड़ी व आनंदपुर झरोठ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ऑनलाइन असेसमेंट की गई। इस दौरान टीम की ओर से गांव में रहने वाले लोगों व सरपंचों से भी बात की। केंद्र सरकार की टीम ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैन्डर्ड (एनक्वास) के तहत मूल्यांकन कार्य किया।उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल ने बताया कि केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य उप केंद्रों के बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई, अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों के स्टाफ से भी जानकारी हासिल की। इसके साथ ही दस्तावेजों व अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। ऑनलाइन निरीक्षण के दौरान टीम ने अपनी संतुष्टि जाहिर की और भविष्य में भी इसी तरह की सुविधाएं प्रदान कराने की उम्मीद जताई। असेसमेंट में बेहतर रैंक मिलने के बाद दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed