Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Online applications for Padma Awards invited by July 31

Sonipat News: पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर मांगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 02 Jun 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jun 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Online applications for Padma Awards invited by July 31
सोनीपत। गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गृह मंत्रालय ने इन पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ही किया जा सकता है। नामांकन करने वाले को 800 शब्दों तक का एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। उसमें व्यक्ति की उपलब्धियां उल्लखित होंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं तकनीक, खेल, जन सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में असाधारण सेवाओं और उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए नागरिक पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट https://www.padmaawards.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed