{"_id":"68af2e86c5cf4e98190209b0","slug":"one-woman-died-and-10-injured-in-sonipat-in-beating-case-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, बुजुर्ग महिल की हुई मौत, 10 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, बुजुर्ग महिल की हुई मौत, 10 लोग हुए घायल
Wed, 27 Aug 2025 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:43 PM IST
सार
दो पक्षों में मारपीट से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। बुधवार शाम को यह वारदात हुई।
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद
विस्तार
खरखौदा थाना क्षेत्र के थाना कला गांव में बुधवार की देर शाम को दो पक्षों में एक प्लॉट के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला हुआ। झगड़े में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, 60 वर्षीय कमला देवी की मौत हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
प्लॉट को लेकर हुआ विवाद
थाना कला गांव में करीब चार सौ वर्ग गज के प्लॉट को लेकर दो परिवारों में विवाद चला आ रहा था जिसे लेकर जगत ने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी थी। जगत ने आरोप लगाया था कि उनके प्लॉट की दीवार गिराई गई है और अब विरोधी पक्ष प्लॉट में गेट भी लगा रहा है। ऐसा करने से रोकने पर उनके साथ झगड़ा हुआ। यह जानकारी जगत की बुआ 60 वर्षीय कमला देवी को पता चलने पर वह भी अपने सुसराल रोहतक के मकडौली से थाना कला आई हुईं थीं।

प्लॉट का मुआयना करने पर हुआ झगड़ा
बुधवार की शाम को जगत ने अपने परिवार के सदस्यों व गांव के अन्य मौजिज लोगों को थाने में चलने के लिए बुलाया था, जोकि एक बार फिर से प्लॉट का मुआयना करने के लिए चले गए। जहां पर दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ और झगड़ा इस कदर बढ़ा कि लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। जगत के परिवार के सदस्यों में जगत के साथ ही उनकी बुआ कमला देवी, चाचा सेवा सिंह व रेनू को चोट आईं जबकि दूसरे पक्ष में राजकुमार, कृष्ण, बबीता, कृष्णा, मोहित, चाहत व विकास घायल हो गए।
सभी को इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कमला देवी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सोनीपत स्थित शवगृह में रखवा दिया गया है जबकि पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र का कहना है कि मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Sonipat: फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान, ऊंची उठती लपटों को देख सहमे लोग