फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One prisoner injured in a fight between inmates in jail

Sonipat News: जेल में बंदियों के बीच मारपीट हमले में एक बंदी हुआ घायल

Sun, 19 Apr 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
One prisoner injured in a fight between inmates in jail
सोनीपत। जिला कारागार में पुराने ब्लॉक-4 (ए) में वीरवार की रात बंदियों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान बंदी राहुल, हितेश, दीपक, मोहित और सागर ने रोहित पर पतीलेनुमा वस्तु से हमला किया गया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

मामले में जेल उप-अधीक्षक दीपक हुड्डा ने सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 9:45 बजे हवालाती बंदी रोहित पर हमला कर दिया। उसके शरीर पर कई चोटें आईं हैं। आरोप है कि हमलावरों ने पतीलेनुमा वस्तु से वार किए और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी ओमप्रकाश तथा ड्यूटी पर तैनात वार्डरों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद उच्च अधिकारियों को भी तुरंत अवगत कराया गया। जिस पर संबंधित बंदियों के खिलाफ जेल नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की सिफारिश की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed