फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One more arrested for raping and selling a teenager

किशोरी से दुष्कर्म करने और बेचने के मामले में एक और गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
One more arrested for raping and selling a teenager
यूपी की रहने वाली किशोरी से कई बार अनैतिक कार्य करने व वेश्यावृत्ति में धकेले जाने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के आगरा का रहने वाला देवेंद्र है। यूपी की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी सेक्टर-15 में एक महिला को रोते हुए मिली थी। जिसके बाद महिला ने किशोरी को समिति सदस्यों को सौंप दिया था। किशोरी ने बताया था कि वह चार साल पहले अपनी मां के साथ उत्तर प्रदेश से ओडिशा गई थी। वहां से यूपी के मेरठ की रहने वाली जुली नाम की महिला उसे अपने साथ ले आई थी। उसने अपने परिचित सोनीपत के प्रेम सिंह को बेच दिया था। सोनीपत में प्रेम सिंह व उसके भाई ओमप्रकाश ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। वह मौका पाकर वहां से भाग निकली थी। सोनीपत बस स्टैंड से आगरा का देवेंद्र उसे अपने साथ ले गया था और उसने भी दुष्कर्म किया था। देवेंद्र ने उसे हिमाचल के एक युवक को बेच दिया था। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ। वहां से वह निकलकर सोनीपत आई थी। सोनीपत स्टेशन पर मिले राहुल नाम के युवक ने उसे आश्रय देने की बात कही थी। वह उसे मोना उर्फ मोनिका नाम की महिला के पास छोड़ गया था। राहुल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। वहीं मोना भी उसे देह व्यापार करवाने लगी थी। मोना ने सोनीपत में रहने वाले एक सेवानिवृत्त अध्यापक व एक ठेकेदार से कई बार गलत काम कराया था। आरोप है कि मोना उसे डरा-धमका कर सेक्टर व शहर के कई अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों के पास भेजने लगी थी। पुलिस मामले में जुली, प्रेम सिंह, ओमप्रकाश, राहुल व मोना को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मामले में आरोपी देवेंद्र को काबू कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed