फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   one man death and two injured in accident

आगे चल रही जेसीबी के चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से आ रही वैन भिड़ी, एक मौत और दो घायल

Thu, 21 Nov 2019 06:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
one man death and two injured in accident
राई (सोनीपत)। बरात से वापस लौटते समय एक इक्को वैन आगे चल रही जेसीबी से भिड़ गई, जिससे वैन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गावं भैरा बाकीपुर के रहने वाले धर्मेश भारद्वाज ने बताया कि वह अपने चाचा बालमुकुंद और चचेरे भाई बाबूराम के साथ एक बरात से वापस अपने घर जा रहे थे। जब वे बहालगढ़ रोड स्थित लिवासपुर चौक के पास पहुंचे तो आगे चल रहे जेसीबी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए
विज्ञापन

धर्मेश भारद्वाज ने राई पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह अपने चाचा बालमुकुंद के साथ अपनी इक्को में सवार होकर अपने घर पर आ रहे थे । कार में पिछली सीट पर उसका चचेरा भाई बाबूराम भी बैठा हुआ था। जब वे बहालगढ रोड लिवासपुर चौक के पास पहुंचे, आगे चल रहे एक जेसीबी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जेसीबी के अचानक से रुकते ही उनकी इक्को वैन उससे जा भिड़ी। जिससे उसके चाचा बालमुकुंद की मौके पर ही मौत हो गई और वे दोनों भई घायल हो गए। मौके पर पहुंची राई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने जेसीबी चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के रहने वाले पवन के रूप में की है। पुलिस ने जेसीबी चालक पवन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed