फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One lakh bags of wheat got wet due to tarpaulin flying in the storm

Sonipat News: आंधी में उड़े तिरपाल उड़ने से भीगा एक लाख बैग गेहूं

Sat, 03 May 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
One lakh bags of wheat got wet due to tarpaulin flying in the storm
फोटो 13: सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में रखे गेहूं के बैग के पास भरा बारिश का पानी। संवाद
सोनीपत/गोहाना। आंधी की वजह से मंडियों में गेहूं से भरे बैग पर डाले गए तिरपाल उड़ गए। इससे मंडियों व खरीद केंद्रों में रखे करीब एक लाख बैग बारिश की वजह से भीग गए। गोहाना मंडी में उठान न होने के कारण गेहूं के बोरों के नीचे पानी भर गया। इससे किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है। आढ़तियों ने खरीद एजेंसियों पर गेहूं के उठान में देरी करने का आरोप लगाया है। मौसम साफ होने के बाद भीगे हुए गेहूं को सुखाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में 3902600 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उसमें से 784050 क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है। गोहाना अनाज मंडी की आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप मलिक, आढ़ती नरेंद्र बंसल ने कहा कि गेहूं खरीदने के बाद एजेंसिया देरी से गेहूं का उठान करवा रही हैं। ट्रांसपोर्ट एजेंसी भी मनमानी कर रही है। जब तक गेहूं का उठान नहीं होगा तब तक किसानों के खातों में पेमेंट नहीं आएगी। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ अनाज मंडी और गोदाम में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने गोहाना अनाज मंडी और बरोदा रोड स्थित हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन व रामगढ़ स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का दौरा करके गेहूं के उठान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की खरीद के तुरंत बाद उठान करवाना सुनिश्चित करें। मंडी में सफाई का विशेष प्रबंध रखें, ताकि साफ गेहूं ही गोदामों में पहुंच सके। उपायुक्त ने गोदामों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर आने वाली गाड़ियों को तुरंत खाली करवाने के लिए श्रमिकों की व्यवस्था करें। खानपुर कलां स्थित खरीद केंद्र के गेहूं को मुरथल स्थित गोदाम में भेजा जाए।

फोटो 13: सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में रखे गेहूं के बैग के पास भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो 13: सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में रखे गेहूं के बैग के पास भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed