फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One killed due to collision of two bikes on Nahra-Nahri road

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाहरा-नाहरी रोड पर दो बाइकों की टक्कर से एक की मौत

Fri, 14 Apr 2023 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
One killed due to collision of two bikes on Nahra-Nahri road
बहादुरगढ़। नाहरा-नाहरी रोड पर टोल नाके के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरे को भी काफी चोट आई हैं। लाइनपार थाना पुलिस ने वीरवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित परिजनों के बयान पर पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान (53) सतीश के रूप में हुई है। सतीश शास्त्री नगर का रहने वाले थे और खेतीबाड़ी करत थे। उनके खैरपुर गांव में खेत हैं। बुधवार की देर शाम को वह अपने खेतों में गए हुए थे। रात करीब पौने दस बजे बाइक पर सवार होकर घर के लिए चले थे। करीब 10 बजे नाहरा-नाहरी रोड टोल बैरियर के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों को काफी चोट आई। राहगीरों ने उनको संभाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां सतीश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरी बाइक का चालक रोहताश एक निजी अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस हादसे के लिए दूसरी बाइक के चालक को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। सतीश के बेटे सुधीर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सतीश दो बच्चों के पिता थे। परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed