फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One and a half thousand quintals of paddy soaked under the open sky, got a low price

खुले आसमान के नीचे भीगा डेढ़ हजार क्विंटल धान, मिला कम दाम

Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
One and a half thousand quintals of paddy soaked under the open sky, got a low price
सोनीपत। मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार देर शाम से जारी बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों को खेत से लेकर अनाज मंडी तक फसल बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सोनीपत अनाज मंडी में बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर किए गए दावों के बीच करीब डेढ़ हजार क्विंटल धान भीग गया। बारिश के चलते जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक कम रही। वहीं खरीद प्रक्रिया गति भी धीमी रही। शनिवार को सोनीपत अनाज मंडी में दिनभर में करीब तीन हजार क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी। बारिश में भीगने से किसानों को करीब 700 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव में धान बेचना पड़ा। कुछ किसानों ने भाव कम मिलने से धान बेचने से इंकार कर दिया। इससे सोनीपत अनाज मंडी में करीब तीन सौ क्विंटल धान बिना बिके रह गया।
विज्ञापन

सोनीपत अनाज मंडी में रोजाना करीब 10 हजार क्विंटल धान पहुंच रहा था। धान का भाव भी किसानों को गत वर्ष की अपेक्षा अधिक मिल रहा था। शुक्रवार को मौसम में बदलाव के बाद मंडियों में धान की आवक कम हो गई। साथ ही खरीद प्रक्रिया भी धीमी हो गई। शुक्रवार को खरीदारों की कमी से काफी मात्रा में धान बिना बिके रह गया था। शनिवार को दिन भर चली बूंदाबांदी के कारण किसानों की परेशानियां बढ़ती चली गईं। धान भीगने के कारण भावों में भी गिरावट आई। नतीजतन किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। धान के भीगने से किसानों ने मंडी की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं। किसानों ने कहा कि मंडी में उठान प्रक्रिया बेहद धीमी है, जिससे शेड के नीचे व्यापारियों का ही धान जमा है। ऐसे में किसानों को अपना धान शेड के नीचे उतारने की जगह नही मिल पा रही है। मजबूरी में उन्हें किसानों को खुले आसमान के नीचे ही धान उतारना पड़ रहा है। कुछ किसानों ने रोष जताते हुए कहा कि उन्हें धान को ढकने के लिए खुद के तिरपालों का इस्तेमाल करना पड़ रहा हैं। ऐसे में मार्केट कमेटी के किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के सभी दावे खोखले हैं।
विज्ञापन

अधिकतम बोली 3451 रुपये तो न्यूनतम 2051 रुपये प्रति क्विंटल लगी
सोनीपत अनाज मंडी में शनिवार को बारिश के बीच 100 से अधिक गेट पास कटे। दिनभर मंडी में करीब सवा तीन हजार क्विंटल धान पहुंचा। धान की 1509 किस्म की अधिकतम बोली 3451 रुपये प्रति क्विंटल और न्यूनतम बोली 2051 रुपये प्रति क्विंटल लगी। ऐसे में कुछ किसानों को धान में अधिक नमी होने के कारण मजबूरी में अपना धान 700 रुपये से 1400 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव में बेचना पड़ा। कुछ किसानों ने धान का भाव कम लगने पर अपनी फसल नहीं बेची।
विज्ञापन
विज्ञापन

1509 किस्म धान की कहां कितनी हुई खरीद
सोनीपत अनाज मंडी : 3000 क्विंटल
गन्नौर अनाज मंडी : 5000 क्विंटल
खरखौदा अनाज मंडी : धान नहीं आया
गोहाना अनाज मंडी : 2500 क्विंटल, करीब 250 क्विंटल पहुंचे धान की नहीं हुई खरीद
कासंडी खरीद केंद्र : बारिश के चलते बंद रहा
मौसम में आए बदलाव को देखते हुए खुले में पड़े धान को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था कर दी थी। बारिश के चलते शनिवार को मंडी में धान की आवक कम रही। इस दौरान करीब तीन हजार क्विंटल धान की खरीद की गई है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।- जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed