फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One and a half lakh rupees of Baba stolen from Asthal Dham

Sonipat News: अस्थल धाम से बाबा के डेढ़ लाख रुपये चोरी

Tue, 25 Jun 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees of Baba stolen from Asthal Dham
राई। गांव मुरथल स्थित अस्थल धाम के महंत के चोर डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। बाबा का मोबाइल खेत में पड़ा मिला है। बाबा को नकदी पूर्णमासी के भंडारे में दान स्वरूप मिली थी। पुलिस ने बाबा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुरथल स्थित अस्थल धाम के महंत बाबा सन्नी गिरी ने पुलिस को बताया कि वह 5 माह से अस्थल धाम में रहते हैं। यहां उन्होंने ग्रामीणों की मदद से 22 जून को भंडारा किया था। भंडारा समाप्त होने के बाद शाम को सभी श्रद्धालु अपने घर चले गए थे। धाम पर केवल तीन लोग सो रहे थे। बाबा सन्नी गिरी का आरोप है कि वह भी अपने कमरे में सोने चले गए। जब वह सुबह उठे तो उनका बैग गायब था। उनके बैग में डेढ़ लाख रुपये थे। जब उन्होंने जांच की तो मंदिर के पीछे गन्ने के खेत में उनका मोबाइल व कागजात मिल गए, रुपये नहीं मिले। मुरथल थाना पुलिस ने बाबा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस रात को धाम पर रुके लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed