फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One accused arrested in the murder case of father and son

Sonipat News: पिता-पुत्र की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in the murder case of father and son
खरखौदा। नेशनल हाईवे-334बी पर थाना कलां चौक के पास गांव गोपालपुर निवासी पिता-पुत्र की हत्या के मामले में सोनीपत पुलिस को आखिरकार कामयाबी मिल गई है। जिले की स्पेशल एंटी यूनिट गैंगस्टर की टीम ने प्रभारी अजय धनखड़ की अगुवाई में एक आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन

आरोपी खरखौदा के संत नगर का रहने वाला देवराज उर्फ दीपक है। खरखौदा पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे दस दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन



गांव गोपालपुर के बुजुर्ग बुधराम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 24 अक्तूबर को उनका पोता मोहित, बेटा धर्मबीर अपनी बाइक लेकर सोनीपत कोर्ट में पेशी के लिए निकले थे। वह भी खरखौदा तक जाने के लिए उनके साथ बाइक पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कलां फ्लाईओवर से पहले उन्हें बाइक से उतार कर दोनों आगे बढ़ते कि सामने से स्कॉर्पियो गाड़ी ने आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों पुल से नीचे गिर गए। देखते ही देखते स्कॉर्पियो से उतरे खरखौदा के मोहित व हुमायूंपुर हाल खरखौदा के मनीष ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उनके पोते व बेटे पर गोलियां मारनी शुरू कर दीं। हत्या कर दोनों भाग गए।
बुधराम ने आरोप लगाया था कि यह हत्या रंजिशन की गई है। खरखौदा के नितिन की हत्या में उनके पोते का नाम आने पर नितिन का परिवार रंजिश रख रहा था। इसके चलते ही 29 अक्तूबर, 2024 को उनके पोते मोहित को राहुल ने अपने साथी अंकुश व सन्नी के साथ मिलकर गोली मार दी थी।
बाद में उनका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था लेकिन इसके बाद भी यह सब रंजिश रखे हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में मुकदमा दर्ज कर लिया था जिसमें अब एसएयूजी, सोनीपत की टीम ने एक आरोपी देवराज को गिरफ्तार किया है।
आरोपी मुख्य आरोपियों का दोस्त है। पुलिस ने खरखौदा के संत कॉलोनी के रहने वाले देवराज को दिल्ली के भजनपुरा से उसकी बहन के घर से पकड़ा है। आरोपी पर पिता-पुत्र की हत्याकांड में रेकी कर हमलावरों को सूचना देने का आरोप है।

शिकायतकर्ता बुधराम ने भी अपनी शिकायत पर वारदात के पहले रेकी होने की आशंका जताई थी। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दस दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed