फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the last day of the camp, assistive devices were provided to 300 Divyangs

Sonipat News: शिविर के अंतिम दिन 300 दिव्यांगों को उपलब्ध कराए सहायक उपकरण

Mon, 30 Dec 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
On the last day of the camp, assistive devices were provided to 300 Divyangs
सोनीपत। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से मिशन चौक स्थित जैन मंदिर में दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मंत्री कविता जैन ने शिकरत की और सहायक उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन रविवार को 300 दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। उन्हें व्हील चेयर, वैसाखी, कानों की मशीन आदि उपकरण वितरित किए गए। शिविर का आयोजन जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन समाज, जैन मिलन सोनीपत, सेवा भारती, संत नामदेव रोहिल्ला टांक उत्थान संघ सोनीपत, पानीपत एसोसिएशन आर्किटेक्ट एंड इंजीनियर्स, नेशनल मेडिकोज सोनीपत, दिव्यांग कल्याण एकता समिति व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से किया। शिविर में ट्राई साइकिल के लिए आए दिव्यांगों का पंजीकरण प्रवीन लांबा ने किया। इस दौरान श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एसके जैन, महामंत्री जय कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी संजय कुमार, नरेंद्र भुटानी, सोमबीर, जगदीश जैन, सुरेश जैन, चतर सैन जैन, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से डॉ. पुरुषोत्तम व उनकी सहयोगी टीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed