{"_id":"66b7d31b9d14de304d0eb5f3","slug":"on-rakshabandhan-sisters-will-give-the-message-of-gita-through-shrimad-bhagwat-rakhi-sonipat-news-c-197-1-snp1008-122785-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रक्षाबंधन पर बहनें देंगी श्रीमद्भागवत राखी से गीता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रक्षाबंधन पर बहनें देंगी श्रीमद्भागवत राखी से गीता का संदेश
Sun, 11 Aug 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भाई-बहन का पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर इस साल बाजार में राखी के अंदर नई वैरायटी लाया है। इसमें खास तौर पर श्रीमद्भागवत राखी है, इसके माध्यम से बहनें अपने भाईयों को गीता का संदेश देंगी। साथ ही भैया-भाभी सेट, लुम्बा (लेडिज कड़े), डायमंड राखी (स्टोन राखी), कार्टून राखी व रंग-बिरंगी रेशम की राखी भी बाजार में उपलब्ध हैं। शहर के सभी बाजार गुलजार हैं। हर तरफ दुकानें सजी हैं। खरीदारी के लिए महिलाओं व युवतियों की भीड़ नजर आ रही है।
19 अगस्त को मनाए जा रहे रक्षाबंधन पर्व की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ पहुंच रही है। बाजार में विभिन्न डिजाइनों की राखी की भरमार है। बहनों के लिए राखी व अन्य सामान से सजी-सजाई थालियां भी उपलब्ध हैं। इन्हें महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके अलावा फैंसी डोरी, ब्रो-राखी, स्वैग ब्रदर व फुकरे ब्वॉयज जैसी राखियां युवतियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। छोटा भीम, डोरीमोन व कार्टून क्रेकर जैसी राखियों की डिमांड भी है। बाजार में जगह-जगह लगे राखी के स्टॉल पर राखी खरीदती लड़कियां, महिलाएं व युवतियां उत्साहित हैं।
फैंसी डोरियां भी बनीं महिलाओं की पसंद
राखी विक्रेता प्रमोद, सुनील व मुकेश ने बताया कि इस साल ग्राहकों के लिए विशेष तौर पर भैया-भाभी राखी सेट (100 से 300) व श्रीमद्भागवत राखी जैसे सेट मंगवाए गए हैं। यह राखी सेट 100 से 180 रुपये में उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन के लिए दुकान पर 10 से 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा गणेश, कृष्णा, टेडी बियर, फुकरे ब्वॉयज, लिटल ब्रो, भाई सुपर स्टार, ब्रो व स्वैग ब्रदर जैसी राखियां 20 से 100 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। फैंसी डोरी 10 से 30 और लुम्बा राखी व डायमंड राखी की कीमत 80 से 250 रुपये हैं। लाल धागे 10 रुपये का एक व वैरायटी अनुसार 80 से 120 रुपये में 12 पीस बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
राखी व हर सामान से सजी थालियों का भी प्रबंध
राखी विक्रेताओं के अनुसार रक्षाबंधन पर्व को लेकर महिलाओं व युवतियों के लिए सजी-सजाई थाली का भी विशेष प्रबंध है। उन्हें घर में थाली सजाने की आवश्यकता कम पड़ेगी। बहनों के लिए दुकानों पर 50 से 300 रुपये तक सजी सजाई थालियों का प्रबंध किया गया है। यह थालियां राखी से लेकर रोली, चावल, चंदन व मिश्री से निर्मित हैं। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में सजी हुई थालियों की डिमांड भी ज्यादा है।