{"_id":"6aecee4b463c987bd0089f9d","slug":"on-november-7-students-and-teachers-will-light-lamps-in-schools-sonipat-news-c-199-1-sroh1006-163303-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सात नवंबर को विद्यार्थी और शिक्षक स्कूलों में जलाएंगे दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सात नवंबर को विद्यार्थी और शिक्षक स्कूलों में जलाएंगे दीये
विज्ञापन
जींद। दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 7 नवंबर को एक दीप विद्यालय के नाम अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शाम पांच बजे विद्यार्थी और शिक्षक अपने-अपने स्कूल परिसर में दीप जलाएंगे।
शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयकों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय मुखियाओं को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित होगा। अभियान में अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
विद्यालय मुखियाओं और शिक्षकों को बच्चों के माता-पिता को कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देने और उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। दीप जलाने के लिए स्कूल परिसर में सुरक्षित और उचित स्थान का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। विद्यालय केवल किताबी ज्ञान देने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मूल्यों को विकसित करने का केंद्र भी है।
विज्ञापन
वर्जन
एक दीप विद्यालय के नाम अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थान के प्रति जिम्मेदारी और आत्मीयता का भाव समझाया जाएगा। विद्यालय में जलाया गया प्रत्येक दीप शिक्षा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनेगा। -राजेश वशिष्ठ, जिला समन्वयक एफएलएन जींद