फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Omicron Alert: Without mask, entry will not be available in SP office and police stations

ओमिक्रॉन अलर्ट : बिना मास्क एसपी ऑफिस और थानों में नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 13 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Omicron Alert: Without mask, entry will not be available in SP office and police stations
सोनीपत। कोविड का ओमिक्रॉन वैरिएंट सक्रिय होने के चलते पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिसकर्मियों को खुद की सुरक्षा करने और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। अब पुलिस थानों और एसपी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क वालों को बाहर ही रोक दिया जाएगा। उनका पांच सौ रुपये का चालान भी किया जा सकता है। एसपी ने कोविड नियमों के पालन में लापरवाही नहीं करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रोजाना करीब एक हजार लोग अपने काम के लिए आते-जाते हैं। एसपी-एएसपी और डीएसपी को शिकायत देने वालों के साथ ही विभिन्न मामलों में सत्यापन कराने और डीएसपी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए लोगों का आवागमन रहता है। अधिकारियों से मुलाकात के बाद कई मामलों में रीडर के यहां बयान दर्ज कराने होते हैं। पुलिस की दर्जनभर विंडो पर लोगों से सीधा संपर्क रहता है। वहीं थानों में भी रोजाना कई लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में कोविड की वर्ष 2020 और 2021 की दोनों लहर के समय दर्जनों पुलिसकर्मी कोविड से संक्रमित हुए थे। इससे पुलिस का कार्य प्रभावित होता है। अबकी बार कोविड का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। उसके चलते पुलिस अधिकारी पहले ही अलर्ट हो गए हैं। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वालों के चालान काटने को अभियान चल रहा है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने के आदेश जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन

अब नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
पुलिस अधिकारियों ने अब एसपी कार्यालय में बिना मास्क लगाए किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देने का निर्णय लिया है। यह नियम सभी कार्यालय और थाने-चौकियों पर कड़ाई से लागू करने का निर्णय लिया है। एसपी ने सभी को आदेश जारी कर दिए हैं। थानों पर पहरा ड्यूटी और एसपी कार्यालय पर गार्ड ड्यूटी वाले पुलिसकर्मियों को इसका दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मास्क लगाने से पुलिसकर्मियों के साथ ही शिकायत लेकर आने वालों की सुरक्षा भी बढ़ती है। संक्रमण से बचने के लिए सभी का मास्क लगाना अनिवार्य है। एक ओर जहां सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की जा रही है, वहीं कार्यालय में बिना मास्क वाले किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कोविड से बचाव के अभियान में लोगों को जागरूक होकर सहयोग करना चाहिए।
- राहुल शर्मा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed