{"_id":"613bb4328ebc3eb3b44d8d3f","slug":"olympic-players-honored-with-mace-and-silver-chariot-sonipat-news-rtk6235951106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक के खिलाड़ियों को गदा और चांदी के रथ से किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक के खिलाड़ियों को गदा और चांदी के रथ से किया सम्मान
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया को सम्मानित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत व अन्य किसान नेता। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की अनाज मंडी में शुक्रवार को सर्वजातीय किसान-मजदूर समाज के बैनर तले ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संयुक्त मोर्चे के नेता राकेश टिकैत, जगजीत सिंह दल्लेवाल, लखविंद्र सिंह सिरसा सहित अन्य नेताओं द्वारा खिलाड़ियों को गदा व चांदी का रथ देकर सम्मानित किया गया। हवन के साथ सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। इसमें भारी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
समोराह में ओलंपिक पदक विजेताओं के साथ अर्जुन अवॉर्ड व द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। संयुक्त किसान मोर्चे के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश का तिरंगा जिसने भी दुनिया में फहराया है, उनका सम्मान करना बनता है। खिलाड़ियों की जाति, गांव व रिश्तेदारी नहीं होती, वे देश के होते हैं। अब इन खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे नई पौध तैयार करें। उन्होंने हरियाणा की खेलों में दी जा रहीं सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच है। जिसके बूते पर यहां के वे बेहतर मुकाम तक पहुंचते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते रहने की सीख देते हुए कहा कि जब तक सरकार खिलाड़ियों का सम्मान कर रही है, तब तक हम सबका धन्यवाद करते रहेंगे।
जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि खिलाड़ियों का मान-सम्मान पहले दिन से ही शुरू हो जाता है। वह पहले जब गांव में खेलता है तो माता-पिता को खुशी होती है, दूसरे गांव से जीतकर आता है तो पूरे गांव को खुशी होती है। यह सिलसिला चलता रहता है। प्रदेश से देश और फिर विदेश में खेलते हुए जीतकर आते हैं तो पूरा देश जश्न मनाता है। खिलाड़ियों से हमें सीख लेनी चाहिए कि ग्राउंड में खेलते समय जी-जान लगाना और खेल खत्म होते ही सामने वाले को अपना भाई समझना। उन्होंने कहा कि देश को भुखमरी से किसान ने निकाला है, सरहद पर भी किसान-मजदूर का बेटा जान देता है और खेलों में भी किसान मजदूर के बेटों की ही भागीदारी देखने को मिलती है। वह उन माताओं की कोख को नमन करते हैं, जिनकी कोख से इन खिलाड़ियों ने जन्म लेकर देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
अनाज मंडी प्रधान नरेश दहिया की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में संयुक्त किसान मोर्चे के सदस्य अभिमन्यु कोहाड़ ने मंच संचालन किया। दहिया खाप के पूर्व प्रधान सुभाष उर्फ बल्लू ठेकेदार, लखविंद्र सिंह सिरसा, हवा सिंह आंतिल, गुरुनाम सिंह संधू करनाल, दहिया बारह प्रधान अतर सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण सिसाना, रणबीर छिन्नौली, सरपंच बलराम थाना कलां, अंकित दहिया, अक्षय नरवाल गोहाना, जय सिंह नाहरी, कुलबीर सिंह हलालपुर, अंकित दहिया मौजूद रहे।
इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
समारोह में ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया, बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, हॉकी खिलाड़ी सुमित को चांदी का रथ भेंट कर और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। कॉमनवेल्थ खिलाड़ी दीपिका दहिया व प्रीतम सिवाच को गदा भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रपति अवॉर्डी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी आईपीएस अनूप दहिया सिसाना, द्रोणाचार्य अवॉर्डी रामबीर खोखर, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कुश्ती कोच ओमप्रकाश दहिया, अर्जुन अवॉर्डी राजेंद्र सिंह मोर, महावीर सिंह दहिया, रोहताश दहिया, प्रीतम सिवाच, दीपा मलिक, पैरा ओलंपियन अमित कुमार सरोहा, अमित दहिया, दीपिका दहिया, सतबीर सिंह दहिया, कुलदीप मलिक, ध्यानचंद अवॉर्डी शमशेर सिंह, कुलदीप मलिक को गदा भेंट कर उनका सम्मान किया गया।