फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Olympian Ravi Dahiya's village Nahari started Sonipat and Rohtak bus route service

ओलंपियन रवि दहिया के गांव नाहरी से सोनीपत व रोहतक बस रूट सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Olympian Ravi Dahiya's village Nahari started Sonipat and Rohtak bus route service
नाहरी के विकास के लेकर ग्रामीणों व अधिकारियों संग मीटिंग करते डीसी ललित सिवाच। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। ओलंपियन पहलवान रवि दहिया के गांव नाहरी के विकास को लेकर डीसी ललित सिवाच ने ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ गंभीरता से मंथन किया। डीसी ने अपने स्तर पर होने वाली सभी मांगों को पूरा करवा दिया, जिसमें नाहरी से सोनीपत व रोहतक के लिए बस सेवा शुरू करवा दी है। अब गांव से सोनीपत व रोहतक की तरफ आने-जाने में यहां के ग्रामीणों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डीसी से गांव नाहरी में बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध कराया। गांव के छोटे स्टेडियम में बिजली के तारों को बदलवाया और चौकीदारों की नियुक्ति के लिए आवेदन देने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने गांव के दादा मंदिर में हुई चोरी के मामले में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने डीसी के समक्ष एक मांग पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें लगभग मांगें मुख्यालय स्तर की शामिल रहीं। ग्रामीणों ने ओलंपियन रवि दहिया के नाम पर प्रदेश स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग रखी, जिसके लिए डीसी ने साढ़े छह एकड़ भूमि चिह्नित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मांग को स्वयं सीएम मनोहर लाल ही पूरी कर सकते हैं। इनके अलावा ग्रामीणों ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, घीसा वाले जोहड़ के सुंदरीकरण, शुद्ध पेयजल सप्लाई, फिरनी के दोनों ओर आरसीसी नाला बनवाने, राजकीय कन्या स्कूल के साथ अधूरे नाले का निर्माण कार्य पूरा करवाने व राजकीय बॉयज हाई स्कूल की जर्जर इमारत को दुरुस्त करवाने, डिस्पेंसरी को पीएचसी में अपग्रेड करवाने, लाइब्रेरी निर्माण संबंधित मांगें रखीं। इस पर डीसी ने ग्रामीणों की मांगों को सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला परिषद के सीईओ अमरदीप सिंह, सीएमजीजीए ज्योति, रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पंकज गौड़, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अनिल सहरावत, बीडीपीओ राजेश टिवाना, सिंचाई विभाग के एक्सईएन अश्विनी फोगाट, कोच श्रीपाल, ग्रामीण महेश शर्मा, सुनील, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed