फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Old iron gate removed from the street, staircase constructed, bulldozer started

Sonipat News: गली से पुराने लोहे का गेट हटवा कराया सीढ़ी का निर्माण, चलाया बुलडोजर

Sat, 23 Nov 2024 05:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Nov 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Old iron gate removed from the street, staircase constructed, bulldozer started
फोटो 37: सोनीपत के खरखौदा स्थित स्थित कुंदनपुरी में गली से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई के दौरान
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित कुंदनपुरी में शुक्रवार को नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गली से अतिक्रमण हटवाया। गली वासियों ने नगरपालिका प्रशासन को शिकायत दी कि गली के कोने पर रह रहे एक व्यक्ति ने गली से पुराने लोहे का गेट हटवा तीन फुट सीढ़ी का निर्माण कर दिया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वार्ड 2 स्थित कुंदनपुरी के लोगों की शिकायत थी कि गली में सुरक्षा के चलते लोहे का गेट लगा हुआ था। एक व्यक्ति ने गली से पुराने लोहे का गेट हटवा तीन फुट सीढ़ी का निर्माण दिया। जिससे उनकी आवासीय कॉलोनी में शरारती तत्व और बेसहारा पशुओं का आना जाना शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को चोरी व अन्य अप्रिय घटना होने का डर रहता है। बुजुर्गों और बच्चों को चोट लगने का भी अंदेशा रहता है। शिकायत मिलने के बाद नगरपालिका सचिव पंकज जून, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार के साथ टीम लेकर पहुंचे। गली में अवैध रूप से बनाई सीढ़ी को बुलडोजर से तुड़वाया। नपा सचिव ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा से निर्माण की कोशिश की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed