फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Odd-even formula can be adopted for women in Panchayati elections: CM

Haryana: महिलाओं के लिए पंचायती चुनावों में अपनाया जा सकता है ऑड-ईवन फार्मूला, CM ने कही ये बात

Sun, 07 Aug 2022 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 01:39 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जीवीएम कन्या महाविद्यालय में महिला प्रशिक्षण शिविर में शिविरार्थी महिलाओं को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम भाजपा की महिला मोर्चा इकाई के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Odd-even formula can be adopted for women in Panchayati elections: CM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उनकी हर अपेक्षा को पूर्ण करते हुए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दिशा में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार समर्पित रूप से कार्यरत है। शासन-व्यवस्था में भी महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। पंचायतों में भी 50 फीसदी भागीदारी की ओर कदम बढ़ाए हैं लेकिन इस मामले में अदालत ने रोक लगाई है। चुनाव में ऑड ईवन का फार्मूला अपनाकर महिलाओं को भागीदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल जीवीएम कन्या महाविद्यालय में महिला प्रशिक्षण शिविर में शिविरार्थी महिलाओं को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम भाजपा की महिला मोर्चा इकाई के तत्वावधान में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना में भी महिलाओं के जाने के रास्ते खोल दिए हैं जिसके लिए उन्होंने महिला कमिशन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पीडीएस में महिलाओं का कोटा निर्धारित करते हुए घर के काम-काज में भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें रोजगार देने में प्राथमिकता देने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं के 51 हजार स्वयं सहायता समूह हैं, जिनसे 5 लाख से अधिक परिवार जुड़े हुए हैं। महिलाओं को 5 लाख तक का ऋण दिया जाता है। जिसके लिए बैंक के श्रम शुल्क को भी नि:शुल्क किया गया है।

प्रदेश में वीटा केंद्र स्थापित किए हैं जिनमें 151 केंद्र महिलाएं चला रही हैं। साथ ही 500 हर हित स्टोर स्थापित किए गए हैं, जिनमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। गरीब लोगों के लिए बनाई अटल कैंटीन में भी 100 से से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के ऋण रिवोल्विंग फंड को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया गया है। स्वयं सहायता समूहों को 796 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित किये गये मेलों के माध्यम से भी एक लाख रुपये की तक आय वाले परिवारों को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।


इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नूपूर्णा, सांसद रमेश कौशिक, सुधा यादव, संतोष यादव, विधायक निर्मल चौधरी, विधायक मोहनलाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कविता जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed