फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana liquor scam update

खुलासाः शराब घोटाले में जिस एनवी डिस्टिलरी का नाम आया, देशभर में फैला है उसका कारोबार

Thu, 13 Aug 2020 01:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
haryana liquor scam update
सांकेतिक तस्वीर
शराब तस्करी के मामले में जिस एनवी डिस्टिलरी का नाम आया है, वह केवल पंजाब के राजपुरा व अंबाला तक सीमित नहीं है। बल्कि इस एनवी डिस्टिलरी का कारोबार देशभर में फैला हुआ है। एनवी ग्रुप की पंजाब के राजपुरा के अलावा चंडीगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, अंबाला में डिस्टिलरी चल रही है।
विज्ञापन


हालांकि अभी पुलिस की जांच में शराब तस्करी के मामले में केवल पंजाब की रजपुरा व अंबाला की डिस्टिलरी को शामिल किया गया है, क्योंकि पहले शराब तस्करी में राजपुरा डिस्टिलरी का नाम सामने आया था तो अब अंबाला की डिस्टिलरी का लेबल लगी शराब बरामद हुई थी। अब पुलिस के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती है कि आखिर एनवी डिस्टिलरी के लेबल लगी शराब को तस्कर कैसे सप्लाई करते हैं। तस्करों के पास तक एनवी डिस्टिलरी की शराब कैसे पहुंचती है और इसमें कोई डिस्टिलरी के लोग शामिल तो नहीं हैं।
विज्ञापन


खरखौदा के चर्चित शराब तस्करी, चोरी व भ्रष्टाचार के मामले की जांच में सामने आ चुका है कि तस्कर भूपेंद्र को शराब की तस्करी पंजाब के राजपुरा स्थित एमवी डिस्टलरी से होती थी। इस बीच ही सैदपुर चौक पर दूध से भरे कंटेनर में दो दिन पहले अवैध शराब पकड़ी गई, जिसको तस्करी करके लाया गया था। शराब की जांच होने पर पता लगा था कि कंटेनर में मिली शराब अंबाला के बडौली स्थित एनवी डिस्टलरी और झज्जर के बुपनिया स्थित एडीएस स्प्रिट डिस्टलरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद से पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो कई अन्य चीज सामने आई हैं। एनवी ग्रुप की डिस्टिलरी राजपुरा, चंडीगढ़, अंबाला, महाराष्ट्र, गोवा में चल रही है और अभी तक पंजाब व अंबाला की डिस्टिलरी से शराब की तस्करी होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है कि आखिर एनवी डिस्टिलरी की शराब की तस्करी कैसे होती है और इसमें कंपनी के अंदर से कोई खेल तो नहीं चल रहा है।

क्योंकि इस समय पुलिस के लिए शराब तस्करों को पकड़कर इस पूरे मामले का पता लगाना ही जरूरी है कि आखिर एनवी डिस्टिलरी के लेबल लगी शराब उनके पास तक कैसे पहुंचती है। पुलिस का मानना है कि यह पता चलने पर शराब की तस्करी करने वालों पर लगाम लगाई जा सकती है। अब इस खेल में डिस्टिलरी से कोई शामिल है या नहीं, इसका पुलिस जांच में पता चलेगा।


शराब की तस्करी के मामले में हर कड़ी का पता लगाया जा रहा है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसमें काफी कुछ पता चला है, लेकिन अभी जांच प्रभावित होने के कारण उनका खुलासा नहीं किया जा सकता है। इसमें सभी कड़ी को जोड़कर जांच की जा रही है और शराब तस्करी में शामिल सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- जश्नदीप रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed