फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Number of seats reduced by 50 percent in fourth Class in Rai Sports School

Sonipat: राई खेलकूद स्कूल में अब चौथी कक्षा में 50 फीसदी तक घटाई सीटों की संख्या, 50 सीटों पर ही होंगे दाखिले

Wed, 15 Feb 2023 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 10:40 PM IST
सार

चौथी कक्षा में नए शैक्षणिक सत्र में 100 के बजाय 50 सीटों पर ही दाखिले होंगे। चंडीगढ़ में हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। प्रदेश के विद्यार्थियों को फीस में सब्सिडी जारी रखें व दूसरे प्रदेश के विद्यार्थियों की फीस दोगुना करने का प्रावधान किया। 

विज्ञापन
Number of seats reduced by 50 percent in fourth Class in Rai Sports School
राई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई में नए शैक्षणिक सत्र से चौथी कक्षा में होने वाले दाखिलों की संख्या 50 फीसदी तक घटा दी है। वहीं स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को फीस में सब्सिडी जारी रहेगी, जबकि दूसरे प्रदेश के विद्यार्थियों की फीस दोगुना किया जाएगा।

विज्ञापन

 

यह निर्णय 6 फरवरी को कुलपति सुरजीत सिंह देशवाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में लिए गए। बैठक में कुल 13 मुद्दों पर निर्णय लिए गए। ऐसे में प्रतिवर्ष चौथी कक्षा में होने वाले दाखिले इस बार 100 के बजाय 50 सीटों पर ही हो पाएंगे।

विज्ञापन


राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में वर्तमान समय में 900 विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों का अभ्यास कर रहे हैं। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल की चौथी कक्षा में 100 सीटों पर होने वाले दाखिलों की संख्या 50 फीसदी कम कर दी गई है। अब प्रतिवर्ष स्कूल में चौथी कक्षा में 50 सीटों पर ही दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यही नहीं स्कूल में प्रवेश के लिए आगामी वर्षों में चौथी नहीं छठी कक्षा में दाखिले किए जाएंगे। इसके साथ ही भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष योगेश चंद्र को प्रतिनियुक्ति के आधार पर खेलकूद विश्वविद्यालय में लगाया गया है।

 

साथ ही कुलपति व प्राचार्य की वित्तीय शक्तियां भी तय की गई। जिसमें कुलपति 50 लाख रुपये तक और प्राचार्य 10 लाख रुपये तक के काम करवा सकेंगे। इससे अधिक राशि के कार्यों के लिए खेलकूद विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद सामूहिक रूप से स्वीकृति प्रदान करेगी।
 

बैठक में खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह, वित्त विभाग की सचिव सोफिया दहिया, खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन, उच्चतर शिक्षा निदेशालय से संयुक्त सचिव दीपक कुमार, खेल विभाग की उपनिदेशक निर्मला गुलिया व अधीक्षक हरिकिशन मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


 

ये लिए गए निर्णय

  • प्रदेश के विद्यार्थियों को फीस में 2.70 लाख रुपये की वार्षिक सब्सिडी जारी रखी जाएगी, इसके लिए उन्हें रिहायशी प्रमाणपत्र जमा करवाना होगा।
  • 12 साल से अधूरी पड़ी शूटिंग रेंज का निर्माण पूरा करवाया जाएगा, इसके लिए लोकनिर्माण विभाग को लिखा जाएगा।
  •  वाहनों व विश्वविद्यालय का लेआउट बनाने वाले डिजाइनर को हायर किया जाए।
  • प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की खेल योग्यता खेल विभाग से विचार कर दोबारा तय की जाएगी।
  • दूसरे सरकारी विभाग से वित्तीय मामलों की जानकारी रखने वाले कर्मचारी लिए जाएंगे।
  • प्रशिक्षक, शिक्षक व अन्य खाली पदों को शिक्षा या खेल विभाग से भरा जाएगा।


चंडीगढ़ में हुई विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में 13 मुद्दों पर गहनता से विचार कर निर्णय लिए गए हैं। जिसमें छात्रावास की क्षमता को देखते हुए दाखिला संख्या 50 फीसदी तक कम की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के विद्यार्थियों को फीस में राहत जारी रहेगी, जबकि दूसरे प्रदेश के विद्यार्थियों की फीस दोगुना की जाएगी। विश्वविद्यालय भवन का निर्माण जल्द किया जाएगा। -सुरजीत सिंह देशवाल, कुलपति, खेलकूद विश्वविद्यालय, राई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed