{"_id":"663e60244288bb2d480192ca","slug":"number-of-pmshri-schools-will-increase-nine-more-schools-included-in-the-third-phase-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118108-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीएमश्री स्कूलों की संख्या बढ़ेगी, तीसरे चरण में नौ और स्कूलों को किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीएमश्री स्कूलों की संख्या बढ़ेगी, तीसरे चरण में नौ और स्कूलों को किया शामिल
Fri, 10 May 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएमश्री स्कूल के तीसरे चरण में जिले के नौ स्कूलों का चयन किया गया है। मुख्यालय ने स्कूलों का चयन कर नामों की सूची भेज दी है। चयनित स्कूलों को अब 13 ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नौ और स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा मिलने के बाद जिले में इन स्कूलों की संख्या दोगुना यानी 18 हो जाएगी।
योजना के तहत सभी खंडों में दो-दो स्कूलों को पीएम श्री स्कूल का दर्जा दिया जाना है। पीएमश्री स्कूल बनने के बाद इन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में जिले के तीन स्कूलों को पीएमश्री स्कूल का दर्जा दिया गया था, दूसरे चरण में छह और स्कूल शामिल किए गए थे। अब तीसरे चरण में नौ स्कूलों का चयन किया गया है। स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मंजूरी मिलते ही स्कूलों का नाम बदलने व सुविधाएं बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
गन्नौर के चार स्कूलों का किया चयन : पीएमश्री योजना के तहत तीसरे चरण में जिले के नौ स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें सबसे अधिक गन्नौर खंड के चार स्कूलों का चयन किया गया है जबकि सोनीपत व मुडलाना खंड के दो-दो और गोहाना खंड का एक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएमश्री के लिए इन स्कूलों का किया चयन
खंड : स्कूल
गन्नाैर : राजकीय उच्च विद्यालय, चिरस्मी
गन्नौर : राजकीय उच्च विद्यालय, शाहपुर तगा
गन्नौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेगा
गन्नौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी झंझारा
गोहाना : राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, खानपुर कलां
मुडलाना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छतेहरा
मुडलाना : राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, बिचपड़ी
सोनीपत : राजकीय उच्च विद्यालय, हरसाना कलां
सोनीपत : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंयापुर लहराड़ा
वर्जन
तीसरे चरण में जिले के नौ स्कूलों का चयन पीएमश्री स्कूल का दर्जा देने के लिए किया गया है। मुख्यालय की तरफ से स्कूलों के नाम की सूची भेजी है। चयनित स्कूलों को अब 13 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मंजूरी मिलने के बाद इन स्कूलों में भी सुविधाएं बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। इन नौ स्कूलों को मंजूरी मिलने के बाद जिले में पीएमश्री स्कूलों की संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी। -डॉ. अतर सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक, सोनीपत।