फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now teachers will be able to update their profile on the portal even without family identity card

अब बिना परिवार पहचान पत्र के भी पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे शिक्षक

Sun, 17 Jul 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now teachers will be able to update their profile on the portal even without family identity card
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को राहत देते हुए पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करने में परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) की अनिवार्यता को हटा दिया है। अब शिक्षक बिना परिवार पहचान पत्र के ही अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे। लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों को विभाग के इस कदम से राहत मिली है। हालांकि शिक्षकों को शेष विवरण अपलोड करना अनिवार्य होगा। जिले में अब तक 4936 में से 2036 शिक्षकों ने दोनों प्रोफाइल अपलोड की है। इनमें 2126 शिक्षकों ने व्यक्तिगत और 3168 शिक्षकों ने सर्विस प्रोफाइल अपलोड की है। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को जल्द अन्य विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफर ड्राइव बंद होने के कारण कई सालों से शिक्षकों के तबादले नहीं हो रहे थे। जबकि शिक्षक लगातार विभाग से ट्रांसफर ड्राइव चलाने की मांग कर रहे थे, ताकि वे मनपसंद स्कूल में तबादला करवा सके। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की मांग को स्वीकार कर ट्रांसफर ड्राइव चलाने की प्रक्रिया शुरू की थी। विभाग ने शिक्षकों को 14 जुलाई तक एमआईएस पोर्टल पर व्यक्तिगत व सर्विस विवरण सत्यापित कराकर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। ट्रांसफर ड्राइव में शामिल होने वाले शिक्षकों को व्यक्तिगत प्रोफाइल में परिवार पहचान पत्र अपलोड करने में परेशानी आ रही थी। शिक्षकों ने इस परेशानी से शिक्षा विभाग को अवगत कराया था। जिसके बाद मुख्यालय ने प्रोफाइल अपडेशन से परिवार पहचान पत्र को अपलोड करने की शर्त को हटा दिया। ताकि शत प्रतिशत शिक्षकों की प्रोफाइल पोर्टल पर अपलोड होने पर ट्रांसफर ड्राइव चलाई जा सके।
विज्ञापन

विभाग ने दिए थे ये निर्देश
ट्रांसफर ड्राइव पर जाने से पहले शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल में व्यक्तिगत व अपना सर्विस विवरण सत्यापित कराकर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। साथ ही अब तक दाखिल हुए विद्यार्थियों का विवरण भी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य था। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को 14 जुलाई तक विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। ताकि विभाग तबादले की प्रक्रिया को शुरू कर सके। हालांकि एमआईएस पोर्टल में आ रही तकनीकी खामी के कारण शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ी। पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र को अपलोड करना सबसे बड़ी बाधा बन रहा था। जिसके चलते 14 जुलाई शाम तक करीब 43 फीसदी शिक्षकों ने प्रोफाइल पोर्टल पर अपलोड कराई थी। परिवार पहचान पत्र की अनिवार्यता हटाने के बाद अब शिक्षकों को शीघ्र ही शत-प्रतिशत विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर ड्राइव पर जाने से पहले शिक्षकों से अपना व्यक्तिगत व सर्विस विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। शिक्षकों को परिवार पहचान पत्र अपलोड करने में परेशानी आ रही थी। प्रोफाइल अपडेट करने में बाधा बनी परिवार पहचान पत्र की अनिवार्य को विभाग हटा दिया है। अब शिक्षक पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। सभी शिक्षकों का विवरण अपलोड होने के बाद तबादला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कौशल्या रानी, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed