{"_id":"619feb48d2efa7220c00bc3f","slug":"now-on-the-spot-admission-will-be-done-on-vacant-seats-in-iti-sonipat-news-rtk6309128142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में रिक्त सीटों पर अब ऑन द स्पॉट होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में रिक्त सीटों पर अब ऑन द स्पॉट होंगे दाखिले
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत। संवाद
- फोटो : Sonipat
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद सीटें रिक्त रहेंगी। इस स्थिति को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने अब विद्यार्थियों को राहत देते हुए नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत अब आईटीआई प्रबंधन अपने स्तर पर ऑन द स्पॉट दाखिले कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 28 से 30 नवंबर तक चलेगी। आईटीआई में दाखिले के लिए एक और अवसर मिलने से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली थी। इसके बाद 13 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई, उसके बाद से 24 नवंबर तक पांच मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं। उसके बावजूद आईटीआई में सीटें रिक्त हैं। हालांकि अभी पांचवीं मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया चल रही है, जो 26 नवंबर तक जारी रहेगी। पांचवीं मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले सभी विद्यार्थी भी दाखिला ले लेते हैं तो भी जिले की सभी आईटीआई में रिक्त रहेंगी। इस स्थिति को देखते हुए ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई प्रबंधन को ऑन द स्पॉट दाखिले के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी रिक्त सीटों पर दाखिला सुनिश्चित किया जा सके।
चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया के बाद 282 सीटें रिक्त
सोनीपत आईटीआई में 940 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पहले चार चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद 658 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करवाया था। चार चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईटीआई में विभिन्नज ट्रेड्स में 282 सीटें खाली थीं। पांचवीं मेरिट लिस्ट में 156 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। अगर ये सभी विद्यार्थी भी दाखिला ले लेते हैं तो भी जिला आईटीआई में 126 सीटें खाली रहेंगी, जिन्हें अब ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया से भरा जाएगा।
विज्ञापन
लागू नहीं होगा कोई आरक्षण
28 से 30 नवंबर तक सभी आईटीआई प्रबंधन अपने स्तर पर रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले करेंगी। नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार 28 से 30 नवंबर तक रिक्त सीटों पर चलने वाली दाखिला प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
रोजाना बनेगी मेरिट लिस्ट
आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित संस्थान में सुबह 9 से 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। विद्यार्थी एक से अधिक आईटीआई में भी मेरिट कार्ड जमा करवा सकता है, लेकिन जिस आईटीआई में वे दाखिला लेना चाहते हैं, वहां दाखिले के समय उपस्थित रहना होगा। 11 बजे के बाद आईटीआई में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें शामिल विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिला मिलेगा। तीन दिनों तक रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी और जिन विद्यार्थियों का उसमें नाम होगा, उन्हें उसी दिन दाखिला दिया जाएगा।
वर्जन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। उसके बावजूद सीटें रिक्त रहने की स्थिति में विभाग ने नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 28 से 30 नवंबर तक आईटीआई प्रबंधन अपने स्तर पर ऑन द स्पॉट दाखिले कर सकेंगे। अब तक जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रहे हैं, उन्हें सुबह 11 बजे तक उस आईटीआई में मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा, जिसमें वे दाखिला लेना चाहते हैं। रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी, जिसमें शामिल विद्यार्थियों को उसी दिन शाम तक दाखिले दिए जाएंगे।
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत