फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now in Sonipat only those who pass the written test will become SHO and Chowki in-charge

Sonipat: अब परीक्षा पास करने वाले ही बनेंगे थानेदार और चौकी प्रभारी, दो दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 01 Feb 2023 11:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 11:11 AM IST
सार

पुलिस उप कमिश्नर ने पत्र जारी किया है। धाराओं से लेकर हत्या, आगजनी या दंगा होने पर की जाने वाली पहल को लेकर प्रश्न पूछे जाएंगे। एसपी रहते बी. सतीश बालन ने वर्ष 2014 में इसी तरह परीक्षा लेकर थाना प्रभारी लगाए थे। 

विज्ञापन
Now in Sonipat only those who pass the written test will become SHO and Chowki in-charge
बी सतीश बालन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत पुलिस कमिश्नरी बनने के बाद अब सोनीपत के पूर्वी, पश्चिमी और गोहाना जोन के थानों में थानेदार व चौकियों में प्रभारी की जिम्मेदारी लेने के लिए पुलिस कमिश्नर की परीक्षा पास करनी होगी। डीसीपी ने इसे लेकर पत्र जारी करने के साथ ही दो दिन में परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा है। सोनीपत पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे आईजी बी. सतीश बालन पहले सोनीपत में एसपी रहते हुए भी इसी तरह की परीक्षा लेकर थानों व चौकियों का प्रभार सौंप चुके हैं।
विज्ञापन


डीसीपी निकिता खट्टर की तरफ से जारी पत्र में थाना व चौकी प्रभारी की नियुक्ति प्राप्त करने के लिए लिखित परीक्षा देने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए सभी वर्तमान थाना व चौकी प्रभारियों के साथ ही कोई भी इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व सहायक सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन

 

परीक्षा में अंकों के अनुसार थाना व चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाएगी। वर्तमान में लगे थाना व चौकी प्रभारियों को भी यह परीक्षा देनी होगी। ऐसे में सिफारिश से कोई नियुक्ति नहीं मिलेगी। परीक्षा में विभिन्न धाराओं से संबंधित सवालों के साथ ही हत्या, आगजनी या दंगा होने की स्थिति में उससे निपटने के लिए की जाने वाली पहल को लेकर प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 में ली थी परीक्षा
पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन इससे पहले नवंबर 2014 से मार्च 2015 तक सोनीपत के एसपी रह चुके हैं। तब भी उन्होंने दिसंबर के पहले सप्ताह में इसी तरह की परीक्षा ली थी। जिसके बाद अंकों के आधार पर थाना प्रभारी नियुक्त किए थे। वर्ष 2014 में वर्तमान में सीआईए गोहाना प्रभारी धीरज कुमार ने परीक्षा में टॉप किया था। उन्हें तक कुंडली थाना का प्रभार मिला था। उन्हें अब फिर से परीक्षा में शामिल होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed