{"_id":"65b7dfe262cddbc076096a26","slug":"now-guruji-will-teach-the-lesson-of-inclusive-education-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113006-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अब गुरुजी पढ़ेंगे समावेशी शिक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अब गुरुजी पढ़ेंगे समावेशी शिक्षा का पाठ
Mon, 29 Jan 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो 28- जितेंद्र छिक्कारा, जिला परियोजना समन्वयक, सोनीपत
सोनीपत। प्रदेश के सभी जिलों में दो दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोनीपत में मंगलवार से शुरू होने वाले कार्यक्रम में जिले के खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, मुख्याध्यापक व विशेष शिक्षक शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मॉडल टाउन स्थित जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। 30 व 31 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से शिक्षा विभाग के 100 शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों को समावेशी शिक्षा का ज्ञान दिया जाएगा। साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जिले को 46,450 रुपये का बजट जारी किया गया है।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला परियोजना समन्वयक को पत्र लिखकर अभिविन्यास कार्यक्रम को दो दिन तक कराने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि प्रत्येक जिले के दिव्यांग विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। जिला परियोजना समन्वयक प्रत्येक दिन के आधार पर सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे। अभिविन्यास कार्यक्रम के पूर्ण होने के बाद जिला परियोजना समन्वयक प्रारूप के अनुसार संकलित रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे।
यह रहेगा शेड्यूल
30 जनवरी : दिव्यांगता और समावेशी शिक्षा के बारे में बुनियादी जानकारी, उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता, प्रारंभिक चरण में स्कूलों या समाज में दिव्यांग विद्यार्थियों की पहचान कैसे करें और दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति समुदाय के सदस्यों की भूमिका विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
31 जनवरी : दिव्यांग विद्यार्थियों को बोर्ड की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विभिन्न व्यावसायिक या डिग्री पाठ्यक्रम, दिव्यांग विद्यार्थियों के कल्याण के लिए विभिन्न केंद्रीय या सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों को प्री असेसमेंट हाेलिस्टिक स्क्रीनिंग टूल (पीआरएएसएचएएसटी) एप के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अभिविन्यास कार्यक्रम में यह होंगे शामिल
खंड शिक्षा अधिकारी : 05
स्कूल प्राचार्य : 25
मुख्याध्यापक : 25
मुख्य शिक्षक : 30
विशेष शिक्षक : 05
अन्य अधिकारी : 10
वर्जन
जिले में दो दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार से की जाएगी। इसमें शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों व मुख्याध्यापकों को दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच सहित अन्य योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। जिससे दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
जितेंद्र छिक्कारा, जिला परियोजना समन्वयक, सोनीपत