फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now Delhi-Bathinda Express will go till Fazilka, passengers of Punjab will benefit

अब फाजिल्का तक जाएगी दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस, पंजाब के यात्रियों को होगा फायदा

Tue, 12 Oct 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now Delhi-Bathinda Express will go till Fazilka, passengers of Punjab will benefit
उत्तर रेलवे ने त्योहारी सीजन में रेलयात्रियों को सुविधा प्रदान करते हुए 04507/04508 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली स्पेशल का फाजिल्का तक यात्रा का विस्तार किया है। 12 अक्तूबर से किया जा रहा यह यात्रा विस्तार 11 नवंबर तक जारी रहेगा। हालांकि बठिंडा से लेकर दिल्ली तक इस ट्रेन के आने-जाने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन के यात्रा विस्तार से अब पंजाब जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को 04507 दिल्ली-बठिंडा स्पेशल दोपहर 1:05 बजे दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू करेगी और रात 8:50 बजे बठिंडा पहुंचेगी। बठिंडा से रात 9 बजे प्रस्थान कर रात 11:45 बजे फाजिल्का पहुंचेगी। वापसी में 13 अक्तूबर को 04508 फाजिल्का से तड़के 2:05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 4 बजे बठिंडा पहुंचेगी। यहां से सुबह निर्धारित समयानुसार 5:05 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। दिल्ली-बठिंडा के बीच इस रेलगाड़ी का समय यथावत है। रास्ते में गोनियाना, गंगसर जैतू, कोटकपूरा, मुक्तसर व लखेवाली स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन

वर्जन
त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का यात्रा विस्तार किया गया है। बठिंडा तक जाने वाली यह ट्रेन मंगलवार को पुरानी दिल्ली से चलकर फाजिल्का तक जाएगी। अगले दिन बुधवार तड़के 2:05 बजे अपनी यात्रा फाजिल्का से शुरू कर चार बजे बठिंडा पहुंचेगी। बठिंडा से दिल्ली तक पहले निर्धारित समयानुसार ही चलेगी। यह यात्रा विस्तार 11 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed