{"_id":"61edb539a8a9b97a6e1a8d63","slug":"now-corona-is-taking-a-life-every-other-day-sonipat-news-rtk636521288","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर दूसरे दिन एक जिंदगी को लील रहा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर दूसरे दिन एक जिंदगी को लील रहा कोरोना
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना अब कोहराम बनकर टूटने लगा है। तीसरी लहर की शुरुआत में माना जा रहा था कि इस बार कोरोना लोगों की जान नहीं लेगा। मौत का प्रतिशत भी काफी कम था। लेकिन तीसरी लहर के बढ़ने के साथ ही अब कोरोना लोगों की जिंदगी को लील रहा है। तीसरी लहर में अब तक कोरोना से पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें चार लोगों की जान महज आठ दिन में गई है। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 259 हो चुकी है।
कोरोना की तीसरी लहर ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया था। जिसका असर जनवरी में बढ़ता चला गया। पहले जहां कोरोना के एक-दो मरीज मिलते थे, वहीं जनवरी के पहले सप्ताह से इनका आंकड़ा बढ़ता चला गया। अब मरीज सैकड़ों की संख्या में मिलने लगे हैं। सोनीपत में तीसरी लहर के बीच कोरोना के कारण पहली मौत 5 जनवरी को हुई थी। इसके बाद कुछ दिन राहत रही, लेकिन 15 जनवरी से शुरू हुआ मौत का सिलसिला अब हर दूसरे दिन जारी है। अब तक पांच लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
तीसरी लहर में इनकी गई जान
-21 जनवरी को गांव ककरोई में 37 वर्षीय के किसान की मौत कोरोना संक्रमण से होने का पता लगा।
-19 जनवरी को गांव रोलद के 54 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत होने की पुष्टि हुई। वह सरकारी कर्मचारी थे।
-17 जनवरी को खेड़ी तगा की 56 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत होने का पता लगा।
-14 जनवरी को बरोदा मोर के रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से होने की पुष्टि हुई।
-5 जनवरी को गांव रसोई निवासी बुजुर्ग की कोरोना से दिल्ली में उपचार के दौरान मौत की पुष्टि हुई थी।