{"_id":"6893bd2b531ba1589d072924","slug":"novika-will-represent-ambala-group-in-army-camp-2-sonipat-news-c-197-1-snp1008-140388-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नोविका थल सैनिक शिविर-2 में अंबाला समूह ग्रुप का करेगी प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नोविका थल सैनिक शिविर-2 में अंबाला समूह ग्रुप का करेगी प्रतिनिधित्व
Thu, 07 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
फोटाे 02- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल के साथ मौजूद एनसीस
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट क्वार्टर मास्टर सार्जेंट नोविका ने थल सैनिक शिविर-1 में 25 मीटर एप्लीकेशन फायरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नोविका की इस सफलता पर उनका थल सैनिक शिविर-2 के लिए चयन किया गया है। यह शिविर 12 अगस्त से पंजाब के रोपड़ में लगाया जाएगा।
महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी अधिकारी नीतू नसीयर दूहन ने बताया कि यह शिविर केवल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के चुने गए श्रेष्ठ कैडेट्स के लिए लगाया जाता है। इस शिविर में हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट नोविका अंबाला ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेगी।
उन्होंने बताया कि नोविका का चयन उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन व दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि नोविका इस शिविर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अगले स्तर पर दिल्ली में होने वाले अखिल भारतीय सेना राष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित होकर जिला व महाविद्यालय का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने नोविका की इस उपलब्धि के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, इसी प्रकार और ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।