फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Notices served to three in the case of releasing water on the state highway, letter written to get the measurement done

Sonipat News: स्टेट हाईवे पर पानी छोड़ने के मामले में तीन को थमाए नोटिस, पैमाइश कराने को लिखा पत्र

Sat, 09 Nov 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Notices served to three in the case of releasing water on the state highway, letter written to get the measurement done
फोटो 42: सोनीपत के गांव पिपली के पास खस्ताहाल खरखौदा-दिल्ली मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
खरखौदा। खरखौदा-दिल्ली मार्ग (स्टेट हाईवे-18) पर पानी छोड़ने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पिपली क्षेत्र में यह मार्ग पानी छोड़े जाने के कारण टूट रहा है। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तीन ग्रामीणों को नोटिस थमाए हैं।तहसील कार्यालय को पत्र लिखकर सड़क की पैमाइश करने की मांग की है ताकि सड़क पर किए गए कब्जों का पता लगाया जा सके और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


उपमंडल अभियंता अनिल चहल ने बताया कि पानी छोड़ने वालों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। लेकिन अगर इसके बाद भी सड़क पर पानी छोड़ा गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि अतिक्रमण हटाकर और सड़क सुधारकर ही यातायात को सुगम बनाया जा सकता है। तहसील कार्यालय की ओर से पैमाइश करवाने में देरी हो रही है, जिससे प्रशासन की कार्रवाई भी प्रभावित हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की पैमाइश की प्रक्रिया तेज करने के लिए पत्र भेजा है ताकि अवैध कब्जों की जानकारी मिल सके और इन्हें हटाया जा सके। इस पर तहसीलदार ने जल्द सड़क की पैमाइश करवाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

-
खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर पानी छोड़ने और अतिक्रमण करने वालों पर अब प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। यदि किसी ने दोबारा सड़क पर पानी छोड़ा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed