फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Notice served to 30 for illegal construction

Sonipat News: अवैध निर्माण करने पर 30 को थमाया नोटिस

Mon, 18 Dec 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Notice served to 30 for illegal construction
खरखौदा। शहर में अवैध रूप से चल रहे निर्माण कार्य पर नगरपालिका ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। नगरपालिका की ओर से शहर के 30 जगहों पर हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए नोटिस थमाए हैं। इसमें तय समय में अवैध निर्माण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर नगरपालिका के नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो उक्त निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से शहर के हर हिस्से में निर्माण कार्य हो रहे हैं। शहर की मुख्य सड़कों के साथ वार्डों के अंदर भी निर्माण हो रहे हैं। नगरपालिका से इन कार्यों की मंजूरी नहीं ली जा रही है। इससे नगरपालिका को आर्थिक नुकसान हो रहा है। नक्शे पास कराए बगैर किए जाने वाले ऐसे निर्माण पर अब नगरपालिका ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। नपा की ओर से शहर के 30 स्थानों पर चले हुए निर्माण कार्यों को लेकर नोटिस थमाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में जो अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं। अगर तय समय में जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। -संदीप कुमार, सचिव, नपा खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed