{"_id":"669ab1d9e9fced246e003794","slug":"not-only-baroda-entire-haryana-is-a-victim-of-plight-under-bjp-government-deependra-hooda-sonipat-news-c-197-1-snp1002-121591-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में बरोदा ही नहीं पूरा हरियाणा दुर्दशा का शिकार हुआ : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में बरोदा ही नहीं पूरा हरियाणा दुर्दशा का शिकार हुआ : दीपेंद्र हुड्डा
Sat, 20 Jul 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। भाजपा सरकार ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। यदि भाजपा सरकार ने हिसाब नहीं दिया तो अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा का हिसाब चुकता कर देगी। भाजपा सरकार में बरोदा हलका की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की दुर्दशा हो रही है। विकास कार्य तो दूर की बात, किसानों के खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था तक नहीं हो रही। यह बात रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बरोदा हलका के गंगाना गांव में पदयात्रा के समापन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।
रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत बरोदा हलके के गांव बुटाना से गांव गंगाना तक पदयात्रा निकाली। इसमें सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक जगबीर मलिक व अन्य नेता साथ रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब के तहत कांग्रेस के सवालों पर भाजपा में तिलमिलाहट है। भाजपा सरकार उनके एक सवाल का भी जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बरोदा हलका में जलभराव की काफी समस्या रहती है, बारिश के पानी की निकासी नहीं है। गांव में जलापूर्ति की समस्या है। इसके अलावा बुटाना में विश्वविद्यालय, बरोदा व भैंसवाल में कन्या महाविद्यालय समेत अन्य वादे आज भी पूरे नहीं हुए हैं। पदयात्रा में अनूप मलिक, रणदीप मलिक, रूपेश, राजमल व अन्य मौजूद रहे।