फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No protest against Dussehra festival, will be celebrated at picket sites too: SKM

दशहरा त्योहार का नहीं कोई विरोध, धरनास्थलों पर भी मनाया जाएगा पर्व : एसकेएम

Tue, 12 Oct 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
No protest against Dussehra festival, will be celebrated at picket sites too: SKM
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि मंगलवार को देशभर में शहीद किसान दिवस मनाया जाएगा। लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों की अंतिम अरदास तिकुनिया में की जाएगी। एसकेएम ने देश कें लोगों से प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित करने की अपील की है। साथ ही एसकेएम ने कहा कि दशहरा पर्व पर भाजपा नेताओं का पुतला दहन किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई के जीत के तौर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के सदस्य डॉ. दर्शन पाल ने बताया कि एसकेएम के आह्वान पर मंगलवार को देशभर में शहीद किसान दिवस मनाया जाएगा। 12 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी हत्याकांड के शहीदों की अंतिम अरदास तिकुनिया में साहिबजादा इंटर कॉलेज में होगी। इस प्रार्थना सभा में हजारों किसानों के शामिल होने की उम्मीद है और उसके लिए सभी तैयारी की जा रही है। एसकेएम देशभर के किसान संगठनों और अन्य प्रगतिशील समूहों से पूरे देश में प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की अपील करता है। शाम को एसकेएम के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। एसकेएम ने लोगों से मंगलवार रात 8 बजे अपने घरों के बाहर पांच मोमबत्तियां या दीये जलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अजय मिश्र टेनी को अभी तक बर्खास्त नहीं किया जाना मोदी सरकार की ओर से शर्म की बात है। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद अजय मिश्र टेनी के पहले के आपराधिक मामले लोगों की नजरों में आ गए हैं। साथ ही यह स्पष्ट है कि लखीमपुर खीरी हत्याकांड में भी उनकी भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसकेएम ने कहा कि पंजाब भाजपा के एक नेता ने हिंदू त्योहार के दिन विरोध कार्यों पर सवाल उठाया है। एसकेएम ने स्पष्ट किया कि उनकी कार्रवाई सरकार और भाजपा के खिलाफ है। आंदोलन में किसान दशहरा मनाएंगे और 15 अक्तूबर को भाजपा नेताओं के पुतले दहन में भी शामिल होंगे।

गोहाना आए तो सीएम का करेंगे विरोध
गोहाना में किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 13 अक्तूबर को गोहाना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के खिलाफ चेतावनी दी है। एसकेएम ने कहा है कि अगर सीएम कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो वह काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed