फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No clue found of missing youth under suspicious circumstances

Sonipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का नहीं लगा सुराग

Tue, 08 Apr 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 08 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
No clue found of missing youth under suspicious circumstances
गोहाना। गुरुग्राम के फर्रुखनगर में नौकरी करने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बाद में पता लगा कि वह गांव धनाना स्थित आश्रम में गया था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बड़वासनी की आनंद देवी ने एसीपी गोहाना व बरोदा थाना प्रभारी को शिकायत दी थी कि उनका बेटा राहुल (24) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। महिला ने बताया था कि हादसे के बाद से उनके पति दिव्यांग हैं। उनका छोटा बेटा राहुल गुरुग्राम के फर्रुखनगर में नौकरी करता था और झज्जर के गांव याकूबपुर में किराये के मकान में रहता था। उनकी 21 फरवरी को बेटे के मोबाइल पर बात हुई थी। तब उसने कहा था कि 10-12 दिन में घर आ जाएगा। साथ ही कहा था कि कॉल करने की जरूरत नहीं है। जब बेटा 10-15 दिन बाद नहीं लौटा तो राहुल से बात करने की कोशिश की। उसका मोबाइल बंद मिला। 21 मार्च को उनके देवर राजेश व नरेंद्र बेटे राहुल की तलाश में याकूबपुर गए तो उसके साथ कमरे में रहने वाले कमल ने बताया था कि वह कई दिन पहले धनाना के आश्रम में चला गया था। उसके बाद वापस नहीं आया। परिजन जब आश्रम में पहुंचे और राहुल का फोटो दिखाया तो पता लगा था कि वह आश्रम में आया था और सेवा भी की थी। वह 17-18 फरवरी को आश्रम धनाना में देखा गया था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। पुलिस ने 27 मार्च को मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसके बाद से उसका सुराग नहीं लग सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed