फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine arrested for violating lockdown, 347 invoices cut without masks

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नौ गिरफ्तार, बिना मास्क मिले 347 के काटे चालान

Mon, 17 May 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nine arrested for violating lockdown, 347 invoices cut without masks
जिले में लॉकडाउन के बावजूद कई लोग बाहर घूमने से परहेज नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने शराब तस्करों समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिना मास्क घूम रहे 347 लोगों के चालान करने के साथ ही बिना कारण बाहर निकले पर 161 वाहन चालकों के चालान किए। सात वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन

रविवार को डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार, सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह व सीआईए प्रभारी रवींद्र कुमार की टीम ने देवीलाल चौक समेत अन्य स्थानों पर वाहन चालकों से पूछताछ की और बिना जरूरी काम के घर से बाहर आए लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शराब तस्कर, बिना कारण बाहर घूमने वाले व दुकानदार शामिल है। डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने कहा कि लॉकडाउन की सख्ती से पालना कराई जाएगी। बिना मूवमेंट पास के कोई बाहर न निकले। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क निकले 347 लोगों के चालान किए। चालान के साथ ही पुलिस ने उनको मास्क भी थमाएं और भविष्य में नियम न तोड़ने की चेतावनी दी। पुलिस ने 161 वाहन चालकों के चालान किए और 7 वाहनों को जब्त भी किया। एचसी नवदीप सिंह ने फ्लाईओवर के नीचे दुकान खोलने पर नवीन तनेजा को काबू किया है।
विज्ञापन

बाइक से कर रहे थे शराब की तस्करी
पुलिस ने बाइक से शराब की तस्करी करने के आरोप में दो आरोपियों को काबू किया है। सिटी थाना के एचसी अनिल कुमार ने सिग्नस अस्पताल के पास से इंद्रलोक गुड़मंडी निवासी दीपक कुमार और रवि धर्मकांटा के पहले रहने वाले सुनील को दो पेटी शराब सहित पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे के पास शराब बेचता पकड़ा
सिसाना में एक ढाबे के पास एक व्यक्ति कट्टे में शराब भरकर बेच रहा था। उसे एचसी अमित ने काबू किया। पुलिस ने उसके पास से अवैध शराब बरामद की। उसकी पहचान सिसाना निवासी सुखबीर के रूप में हुई।

गाड़ी से 59 पेटी शराब मिली
खरखौदा में सीआईए-2 की टीम ने खरखौदा-बरोणा मार्ग से एक गाड़ी से अवैध शराब की 59 पेटी बरामद की। पुलिस ने चालक नाहरी निवासी हरविंद्र को काबू कर लिया। आरोपी को एएसआई धर्मबीर की टीम ने काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed